नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के युद्ध में कौन पड़ेगा किस पर भारी, पढ़िए ये रिपोर्ट
लंदन। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच जारी जुबानी जंग अगर हथियारों के युद्ध में बदली तो भयंकर नरसंहार होना वाला है। सूत्रों की मानें तो नॉर्थ कोरिया की हरकतों को देखते अमेरिका बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। ब्रिटेन के डिफेंस एंड सिक्योरिटी स्टडीज के प्रोफेसर माल्कम चालमर्स ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध भड़का तो खतरनाक परिस्थितियां होने वाली है। उन्होंने युद्ध की विभीषिका से होने वाले हैरानी भरे मौत के आंकड़े जारी किए हैं।

किम जोंग उन मारेगा एक सप्ताह में लाखों लोग
प्रोफेसर चालमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर ट्रंप ने एक भी हमला किया तो नॉर्थ कोरिया से सैकड़ों मिसाइलें छोड़ देगा। इस युद्ध में नॉर्थ कोरिया अपना पहला निशाना साउथ कोरिया की राजधानी सियॉल को बनाएगा, जिसमें अनगिनत लोगों की मौत हो सकती है। चालमर्स के अनुसार, इस युद्ध में नॉर्थ कोरिया एक हफ्तें में ही एक लाख लोगों में मौत के घाट उतार देगा।

चीन और रूस में लेनी पड़ेगी शरण
प्रोफेसर चालमर्स ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस युद्ध से लाखों लोगों को एक देश से दूसरे देश में पलायन होना पड़ेगा । इस युद्ध से लोगों को चीन और रूस में शरण लेनी पड़ सकती है । उन्होंने कहा कि अगर किम जोंग उन ने एक भी न्यूक्लियर बम छोड़ दिया तो युद्ध अपने अलग स्तर पर पहुंच जाएगा, जिसका नुकसान कल्पना से भी परे होगा।

नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच होगा घमासान
इस युद्ध के बारे में पूरा विश्लेषण करने के बाद प्रोफेसर चालमर्स ने हैरान करने वाली रिपोर्ट जारी की है। प्रोफेसर के अनुसार, युद्ध के पहले फेज में बड़ी मात्रा में सैनिकों और नागरिकों की मौत होगी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर ही नरसंहार मच जाएगा। प्रोफेसर की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया का बड़े भाग में सिर्फ मौत का मंजर दिखेगा और लाखों लोगों को पड़ोसी देशों में शरण लेनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications