परमाणु हमला करने के लिए किम जोंग ने खोला नया चैप्टर, उत्तर कोरिया के न्यूक्लियर पनडुब्बी से कांपा अमेरिका
उत्तर कोरिया ने लगातार बैलिस्टिमक और इंटरबैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण के बाद अब न्यूक्लियर सबमरीन बनाने में भी सफलता हासिल कर ली है। वह इस पर कई वर्षों से काम कर रहा था।
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया KCNA ने बुधवार को बताया कि एक नई शैली की सामरिक परमाणु हमला पनडुब्बी किम जोंग उन की उपस्थिति में लॉन्च की गई।

उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन ने इस कदम को परमाणु-संपन्न नौसेना बनाने के अपने प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण बताया है, जिसे वह अमेरिका और उसके एशियाई सहयोगियों का मुकाबला करने के लिए विकसित करने का दावा करते हैं।
KCNA के अनुसार इस परमाणु पनडुब्बी का नाम उत्तर कोरिया के एक प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्ति के नाम पर 'हीरो किम कुन ओके' रखा गया है। इस पनडुब्बी को पानी के नीचे से सामरिक परमाणु हथियार लॉन्च करने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह अभी तक नहीं पता चला है कि इस पनडुब्बी की क्षमता क्या मसलन ये कितनी मिसाइलों को ले जा सकती है और दाग सकती है। हालांकि राज्य मीडिया की तस्वीरों का विश्लेषण करने के बाद कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें उत्तर कोरिया के 10 पुकगोकसॉन्ग -3 हथियारों को ले जाने और उन्हें पानी के नीचे से दागने की क्षमता होगी।
KCNA ने बताया कि परमाणु पनडुब्बी को लेकर किम ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि देश ने अमेरिका के उन्नत नौसैनिक हथियारों का मुकाबला करने के लिए अपनी परमाणु हमले करने में सक्षम पनडुब्बी हासिल कर ली है।
राज्य मीडिया ने KCNA उत्तर कोरिया की पहली परमाणु पनडुब्बी 'हीरो किम कुन ओके' को लेकर कहा है कि इसे कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच पानी में तैनात किया जाएगा। अमेरिका ने वर्ष 1980 के दशक के बाद पहली बार जुलाई में दक्षिण कोरिया में परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी को तैनात किया था।
किम ने कहा कि देश एक परमाणु-संचालित पनडुब्बी पर भी काम कर रहा है और अपनी मौजूदा पनडुब्बियों तथा जहाजों को और आधुनिक बनाने की योजना पर काम कर रहा है जिससे वे परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए सक्षम हो जाएं। किम ने परमाणु-सक्षम सेना के निर्माण को 'अत्यावश्यक' बताया है।












Click it and Unblock the Notifications