North Korea: उत्तर कोरिया ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण, नये साल पर किम जोंग उन का बारूदी प्लान!
North Korea Tests Hypersonic Missile: उत्तर कोरिया ने मंगलवार को घोषणा की है, कि उसने हाइपरसोनिक वारहेड से लैस एक नई मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, योनहाप समाचार एजेंसी ने राज्य मीडिया का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है।
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के मुताबिक,उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की निगरानी में एक सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से किए गए परीक्षण के दौरान मिसाइल ने ध्वनि की तुलना में 12 गुना ज्यादा स्पीड से लगभग 1500 किलोमीटर की यात्रा की।

उत्तर कोरिया ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल टेस्ट
किम जोंग उन ने कहा, कि मिसाइल के विकास का मकसद उत्तर कोरिया की परमाणु निरोध क्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा, कि "ऐसी हथियार प्रणाली बनाना, जिसका कोई जवाब न दे सके, जो रणनीतिक निरोध की मुख्य कड़ी है।"
केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा, "हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली, प्रशांत क्षेत्र में किसी भी प्रतिद्वंद्वी को मजबूती से रोकेगी जो हमारे राज्य की सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है। यह प्रणाली किसी भी सघन रक्षात्मक अवरोध को प्रभावी ढंग से तोड़ते हुए प्रतिद्वंद्वी पर गंभीर सैन्य हमला कर सकती है।"
केसीएनए ने बताया है, कि आईआरबीएम के ऊपर हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन 99.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर अपने पहले शिखर पर पहुंचा और 42.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर दूसरे शिखर पर पहुंचा, जिसने 1,500 किलोमीटर की उड़ान पथ को सफलतापूर्वक पूरा किया और समुद्र में अपने निर्धारित लक्ष्य पर हमला किया। यह मिसाइल परीक्षण, उत्तर कोरिया की तरफ से लगभग दो महीनों बाद किया गया मिसाइल टेस्ट है। 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण होना है,और मना जा रहा है, कि किम जोंग का मकसद ट्रंप को प्रेशर में रखा है। हालांकं, दक्षिण कोरियाई सेना ने उत्तर कोरिया के दावे को "धोखा" बताते हुए खारिज कर दिया।
जेसीएस के प्रवक्ता कर्नल ली सुंग-उन ने एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान द्वारा विश्लेषण की गई उड़ान सीमा लगभग 1,100 किलोमीटर थी और (मिसाइल) दूसरे शिखर तक नहीं पहुंची।"
उन्होंने कहा, कि उत्तर कोरिया का "अतिशयोक्ति" करने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।
उन्होंने कहा, कि "उत्तर कोरिया का इरादा संभवतः संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने का था। जैसा कि उन्होंने कहा, कि नवीनतम प्रक्षेपण एक परीक्षण-फायरिंग था, हथियार प्रणाली पूरी नहीं हुई लगती है, जो सैन्य प्रौद्योगिकी के मामले में (आगे विकास के लिए) मांग की ओर इशारा करती है।"
उत्तर कोरिया ने सोमवार को पूर्वी सागर में एक हाइपरसोनिक मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कल दोपहर के आसपास प्योंगयांग क्षेत्र से एक संदिग्ध मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) के प्रक्षेपण का पता लगाने की सूचना दी। योनहाप ने बताया कि मिसाइल ने समुद्र में उतरने से पहले लगभग 1,100 किलोमीटर की यात्रा की। यद्यपि मिसाइल की उड़ान सीमा आईआरबीएम द्वारा कवर की जाने वाली सामान्य 3,000 से 5,500 किलोमीटर से कम थी, लेकिन जेसीएस के एक अधिकारी ने कहा था, कि यह पिछले साल जनवरी और अप्रैल में परीक्षण की गई उत्तर कोरिया की मध्यम दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइलों के समान विशेषताएं रखती है।












Click it and Unblock the Notifications