Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्‍कूली लड़कियों को सेक्‍स स्‍लेव बनाता है तानाशाह किम जोंग, प्रेग्‍नेंट होने पर देता है सजा ए मौत

Recommended Video

    Kim Jong-un स्कूली लड़कियों को बनाता है सेक्स स्लेव, Pregnant होने पर देता है मौत | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की क्रूरता के बारे में हर कोई जानता है। किम जोंग के बारे में कहा जाता है कि किम जोंग पर अगर पागलपन सवार हो जाए और कोई भी विनाशकारी कदम उठा सकता है। इस बात को लेकर सभी देश डरते भी हैं। लेकिन उससे जुड़ा एक खौफनाक सच सामने आया है। सच ये कि किम जोंग सिर्फ युद्ध के लिए आमादा नहीं है, बल्कि सेक्स का भी प्यासा है। जी हां कुछ साल पहले ही प्योंगयांग छोड़कर साउथ कोरिया जा चुकी एक महिला ने यह भयावह अनुभव साझा किया है। इस महिला ने बताया है कि किम जोंग सुंदर लड़कियों को सेक्‍स स्‍लेव बना लेता है।

    स्‍कूल की खूबसूरत लड़कियों को परोसा जाता है किम जोंग के सामने

    स्‍कूल की खूबसूरत लड़कियों को परोसा जाता है किम जोंग के सामने

    जिस महिला ने इस बात से पर्दा उठाया है उसका नाम योन लिम (26) है। लिम ने बताया कि स्कूल में पढ़ रही लड़कियों में से सबसे खूबसूरत को घसीटकर किम के पास ले जाया जाता है और उसे यह भी सिखाया जाता है कि किम को कैसे 'खुश' रखना है। अगर लड़की से कोई भी गलती हुई तो वह दिन इस दुनिया में उसका आखिरी दिन होता है। लिम ने अब ये दावा किया है कि उसकी जान को खतरा है।

    11 म्यूजिशंस की एक साथ दर्दनाक हत्या करवाया

    11 म्यूजिशंस की एक साथ दर्दनाक हत्या करवाया

    लिम आर्मी कर्नल की बेटी हैं। अंग्रेजी वेबसाइ मिरर से खास बातचीत में लिम ने बताया कि उन्‍हें बचपन से ही सिखाया गया था कि किम जोंग के किसी भी फैसले पर सवाल नहीं करना है। सुरक्षा कारणों से लिम ने अपना नाम बदलकर कहा कि वह 11 म्यूजिशंस की एक साथ हत्या को देखकर इतना डर गईं थीं कि साल 2015 में वह अपने भाई और मां के साथ दक्षिण कोरिया भाग आईं।

    प्रेग्‍नेंट होती थीं सेक्‍स स्‍लेव तो कर दी जाती थी हत्‍या

    प्रेग्‍नेंट होती थीं सेक्‍स स्‍लेव तो कर दी जाती थी हत्‍या

    किम जोंग शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे भी हैं। लिम ने कहा कि इसके बावजूद वह सेक्‍स गुलाम बनाने के लिए स्कूल से लड़कियों को मंगवाता है। उन्होंने बताया, ‘अधिकारी स्कूल में आकर छात्राओं को किम के घर में काम कराने के नाम पर ले जाते हैं। इसके बाद उन्हें सेक्‍स गुलामी सिखाया जाता है। लड़कियों को बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है कि उन्‍हें किम जोंग को कैसे खुश करना है। इस दौरान अगर उनसे कोई गलती हुई तो उन्‍हें गायब कर दिया जाता है। इतना हीं नहीं सेक्‍स गुलामी के दौरान अगर कोई लड़की प्रेग्‍नेंट हुई तो उसे भी मार दिया जाता है।

    13 साल की लड़कियां 25 की उम्र तक करती हैं गुलामी

    13 साल की लड़कियां 25 की उम्र तक करती हैं गुलामी

    उत्तर कोरिया की हर लड़की में 13 नंबर का खौफ है। पिछले साल एक पीड़ित महिला ने खुलासा किया था कि सनकी तानाशाह के लिए एक महिला दल बनाया गया है। इसमें 13 साल की लड़कियों को जबरन भर्ती किया जाता है। ये लड़कियों 25 साल की उम्र तक किम जोंग की गुलाम बनकर रहती हैं। किम को खुश करने के लिए उसके ऐशगाह में दो हजार लड़कियों को बंधक बनाकर रखा जाता है। ये लड़कियां लंबी, खूबसूरत और सुरीली आवाज वाली होती हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+