किम जोंग उन ने पहली बार साउथ कोरियाई प्रतिनिधियों से की मुलाकात, अमेरिका भी बातचीत को तैयार
प्योंगयांग। कोरियाई प्रायद्वीप में बहुत कुछ सकारात्मक गठनाक्रम देखने को मिल रहा है। विंटर ओलंपिक गेम्स में नॉर्थ कोरिया के भाग लेने के बाद किम जोंग उन ने साउथ कोरियाई प्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक मुलाकात की है। नॉर्थ कोरिया ने मंगलवार को कहा कि साउथ कोरियाई राष्ट्रपति मून जई-इन के प्रतिनिधियों ने किम जोंग उन से मुलाकात की है। यह पहला मौका था जब साउथ कोरिया के प्रतिनिधियों ने किम जोंग उन से मुलाकात की है।

किम जोंग उन ने डिनर का दिया न्यौता
किम जोंग उन ने साउथ कोरिया के प्रतिनिधियों ने सोमवार रात को डिनर पर इनवाइट किया, जहां उन्होंने दोनों देशों के बीच
राष्ट्रीय एकीकरण का ऐतिहासिक अध्याय लिखा। सियोल के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच डिनर के दौरान करीब 4 घंटे तक वार्ता हुई। यूएन और अमेरिकी प्रतिबंधों को देखते हुए नॉर्थ कोरिया पिछले एक साल से बिगड़े रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश में लगा है। वहीं, दूसरी ओर साउथ कोरिया भी अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच मीटिंग कराने की कोशिश में है। साउथ कोरिया के लिए अमेरिका व्यापार से लेकर मिलिट्री प्रोटेक्ट के हिसाब से महत्वपूर्ण सहयोगी देश है।

न्यूक्लियर प्रोग्राम पर हो सकती है बात
नॉर्थ कोरिया के अनुसार, किम जोंग उन ने साउथ कोरियाई प्रतिनिधियों का वेलकम किया। दोनों देशों के बीच विवाद को खत्म करने और आपसी सहयोग को लेकर बात हुई थी। सुप्रीम लीडर किम जोंग उन बिल्कुल माओ-स्टाइल में लॉन्ग सूट में साउथ कोरियाई राष्ट्रपति के नेशनल सिक्योरिटी डायरेक्टर से हाथ मिलाकर उनका वेलकम किया। साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरियाई प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को एक बार फिर से मुलाकात होगी, जिसमें न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर चर्चा हो सकती है।

अमेरिका भी बात करने को तैयार
अमेरिका भी नॉर्थ कोरिया से बात करने के लिए तैयार है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर मीटिंग होती है तो वे इसे सिर्फ एक औपचारिक मीटिंग के रूप में नहीं लेगें और नॉर्थ कोरिया पर उनके न्यूक्लियर प्रोग्राम को बंद करने को लेकर जोर देंगे। पिछले साल नॉर्थ कोरिया ने कई मिसाइलों का टेस्ट किया था, जिसमें एक हाइड्रोजन बम भी शामिल था। पिछले साल 2017 में कोरियाई प्रायद्वीप में गतिरोध कई बार न्यूक्लियर वॉर तक पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications