'कोई तो किम जोंग उन से जाकर पूछो कि आखिर तुम बात क्यों नहीं करना चाहते'

मनीला। अमेरिका ही नहीं बल्कि साउथ कोरिया और जापान समेत कई देशों के लिए किम जोंग उन की हरकतों ने परेशान कर रखा है। इस बीच फिलीपीन के राष्ट्रपति रोद्रिगो दुतेर्ते ने कहा है कि नॉर्थ कोरियाई तानाशाह से किसी को तो बात करनी चाहिए। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया की जुबानी जंग ने कोरियाई प्रायद्वीप पर न्यूक्लियर अटैक का माहौल बना दिया है। फिलीपीन के राष्ट्रपति कई बार किम जोंग उन के लिए भड़काऊ शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं।

'इससे कोई तो पूछो कि आखिर तुम बात क्यों नहीं करना चाहते'

फिलीपीन के राष्ट्रपति दो दिन की यात्रा के लिए जापान रवाना हुए हैं, उस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में रोद्रिगो दुतेर्ते ने कहा कि चीन, जापान, साउथ कोरिया और अमेरिकी डिप्लोमेट को नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर वॉर को रोकने का प्रयास करना चाहिए। दुतेर्ते ने कहा कि नॉर्थ कोरिया की यह हरकत बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

दुतेर्ते ने कहा, 'पूरी दुनिया के नेताओं को पता है कि वह (किम जोंग उन) खतरनाक आदमी है, लेकिन किसी को तो उससे बात करनी ही होगी।' दुतेर्ते सोमवार को टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे और नाटो चीफ जेन्स स्टोल्टेनबर्ग से मुलाकात कर नॉर्थ कोरिया मुद्दा पर बातचीत करेंगे।

फिलीपीन राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'किसी को तो वहां पहुंचना ही होगा। किसी को वहां पहुंचकर बात करनी होगी और एक दोस्त की तरह बात करके उससे (किम जोंग उन) पूछना होगा कि आखिर क्यों आप बात नहीं करना चाहते।' दुतेर्ते ने आगे कहा कि हम न्यूक्लियर वॉर को लेकर चिंतित है और हम यह बिल्कुल नहीं चाहते। उनके अनुसार, अगर यह हुआ तो बहुत बड़ा विनाश होगा।

रोद्रिगो दुतेर्ते नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग के लिए 'पागल', 'दुष्ट' और 'खतरनाक खिलौना' जैसे भड़काऊ शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं। नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार एशियाई देशों की यात्रा पर आ रहे हैं, जहां वे फिलीपीन के राष्ट्रपति से भी मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+