Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तर कोरिया ने​​​ जापान की तरफ छोड़ी मिसाइल, कई देश भड़के

सियोल/ दुनिया भर में अपने दुस्साहस के लिए बदनाम उत्तर कोरिया ने एक बार और दुनिया को आंखें दिखाना शुरू कर दिया है। इस बार उत्तर कोरिया ने एक ऐसी मिसाइल छोड़ी जो जापान के लिए चिंता का सबब बन गई है।

जापान के रक्षा मंत्रालय से जुड़े लोगों का मानना है कि उत्तर कोरिया का यह कदम दोनों क्षेत्रों के बीच तनाव बढ़ाने का काम करेगा। आपको बताते चले कि उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल परीक्षणों के बाद ही अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में एंटी मिसाइल सिस्टम को स्थापित किया था।

North korea missile launch

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने बताया कि उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण हमारे लिए चिंता की बात है। अबे ने उत्तर कोरिया के इस कदम की निंदा की।

उत्तर कोरिया ने जो मिसाइल जापान की तरफ छोड़ी वो सुबह 7 बजे के ​करीब जापान के समुद्री क्षेत्र में गिरी।

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के इस मिसाइल परीक्षण पर बयान जारी करते हुए कहा कि अपने पड़ोसी देशों के कई स्थानों पर मिसाइल परीक्षण के जरिए निशाना साधने की कोशिश सीधे तौर पर हम जैसों देशों पर सीधे तौर पर हमला है।

उत्तर कोरिया ने जापान के तरफ जो मिसाइल छोड़ी थी, उसकी मारक क्षमता 1000 किलोमीटर है। यह मिसाइल रोडोंग मीडियम रेंज की मिसाइल थी।

अमेरिका का कहना है कि उत्तर कोरिया ने दो मिसाइल छोड़ी थीं। एक मिसाइल लांच होने के बाद फट गई थी।

Rondong Missile

उत्तर कोरिया ने इससे पहले 19 जुलाई को तीन बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट किए थे। सभी मिसाइलों की मारक क्षमता 500-600 किलोमीटर थी।

उत्तर कोरिया ने कहा कि यह मिसाइल परीक्षण उनकी सैन्य अभ्यास का हिस्सा हैं।

आपको बताते चलें कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने टर्मिनल हा एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस एंटी मिसाइल सिस्टम स्थापित किया है। उत्तर कोरिया ने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा था कि डिफेंस एंटी मिसाइल सिस्टम लगाने के बाद ही उन्होंने यह मिसाइल परीक्षण किया है। इसे हमारी तरफ से चेतावनी भी समझा जा सकता है।

उत्तर कोरिया के इस मिसाइल परीक्षण के बाद दोनों देशों के बीच एक बार तनाव और तनाव बढ़ सकता है।

संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने चौथा परमाणु परीक्षण करने के बाद उत्तर कोरियापर प्रतिबंध लगा दिए थे। पर ​इसके बावजूद उत्तर कोरिया ने अपना परीक्षण जारी रखा है। विश्लेष्कों का मानना है कि इन देशों के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया है कि वर्ष 1950-53 के बीच हुए युद्ध की आहट सुनाई दे रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+