क्या तीसरा विश्वयुद्ध करा पाएगा किम जोंग उन, जानें क्या कहती है कुंडली
प्योंगयांग। पूरी दुनिया इस समय नॉर्थ कोरिया और अमेरिका पर नजरें जमाए हुए हैं। दोनों तरफ से कई बार युद्ध की धमकियों ने पूरे विश्व को हैरान कर दिया है। नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के तनाव से जो बार-बार तीसरे विश्व युद्ध की अटकलें लगाई जा रही है, इसको लेकर एस्ट्रॉजिंग साइट ने भविष्यवाणी की है। एस्ट्रॉजिंग साइट ने ना सिर्फ किम जोंग उन के जीवन से जुड़े कई बातों का खुलासा किया है, बल्कि इस साइट ने नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के रिश्तों को लेकर तीसरे विश्व युद्ध के बारे में भी जिक्र किया है।

अक्टूबर तक खत्म हो जाएगा मसला
भले ही अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनाव फिलहाल अपने चरम पर है, लेकिन अस्ट्रोजिंग की भविष्याणी के अनुसार, दोनों देशों के बीच अक्टूबर के अंत तक टेंशन खत्म हो जाएगी। इस साइट पर लिखा गया है कि अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच गतिरोध अगस्त में अपने चरम पर होगा, जो 2017 के अंत तक बिल्कुल खत्म हो जाएगा। यह बात सही है कि जुलाई में नॉर्थ कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था और उसके बाद अगस्त में अमेरिका के साथ न्यूक्लियर वॉर छेड़ने की धमकी दी थी।

अमेरिका के सामने झुकेगा नॉर्थ कोरिया
अस्ट्रॉजिंग की भविष्याणी के अनुसार, दोनों देशों के बीच तनाव अक्टूबर में खत्म हो जाएगा। इस भविष्याणी के मुताबिक, किम जोंग को अमेरिका के सामने के झुकना होगा। यानि, नॉर्थ कोरिया को अमेरिका की बात माननी होगी और उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम को रोकना पड़ सकता है।

दोनों देशों के बीच तनाव हो सकता है कम
यह भविष्याणी कितनी सच होगी, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन यूएन, अमेरिका और चीन ने जिस तरह से नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंध लगाए हैं, उससे प्योंगयांग दबाव में जरूर है। इसको देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले टाइम में नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच बातचीत का रास्ता अख्तियार हो सकता है। इसके अलावा, अगले माह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन और साउथ कोरिया समेत 4 एशियाई देशों की यात्रा करेंगे, इसे देखते हुए नॉर्थ कोरिया के रवैये में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications