अमेरिका को कुचलने के लिए तैयार हो जाओ... सनकी तानाशाह किम जोंग ने उत्तर कोरिया के सैनिकों को दिया आदेश

North Korea News: उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने अपने देश के सैनिकों को आक्रमण की स्थिति में अमेरिकी सैनिकों को कुचलने के लिए तैयार होने का आह्वान किया है। किम जोंग उन ने अपने देश के सैनिकों को आक्रमण की साजिशों को नाकाम करने के लिए लगातार युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है।

किम जोंग उन ने अमेरिका के ऊपर उत्तर कोरिया के नजदीक अपने सहयोगी देशों के साथ एडनांस नेवी एक्सरसाइज करने का आरोप लगाया है और अपने सैनिकों को किसी भी वक्त अमेरिका और उसके सहयोगी सैनिकों को कुचलने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

kim jong un

किम जोंग उन का बड़ा आह्वान

आपको बता दें, कि अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सेनाएं संयुक्त ग्रीष्मकालीन अभ्यास कर रही हैं, जिसे उत्तर कोरिया आक्रमण रिहर्सल के रूप में देख रहा है। हालांकि, अमेरिका और उसके सहयोगियों ने जोर देकर कहा है, कि सैन्य अभ्यास रक्षात्मक प्रकृति के हैं।

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, किम जोंग ने सोमवार को देश के नौसेना दिवस पर एक भाषण में कहा, कि अमेरिका के नेतृत्व वाली शत्रुता के कारण, कोरियाई प्रायद्वीप के जल क्षेत्र को "परमाणु युद्ध के खतरे के साथ" अस्थिर बना दिया गया है।

उन्होंने हाल ही में अमेरिका-दक्षिण कोरियाई-जापानी शिखर सम्मेलन, अमेरिकी परमाणु रणनीतिक संपत्तियों की तैनाती और अपने सहयोगियों के साथ अमेरिका के अभ्यास का हवाला दिया।

किम जोंग ने कहा, कि "मौजूदा स्थिति में हमारी नौसेना को निरंतर युद्ध सर्विलांस बनाए रखने और आकस्मिक स्थिति में युद्ध के लिए दुश्मन का मनोबल को तोड़ने के लिए तैयार रहने के लिए, अपने सभी प्रयास करने की आवश्यकता है।"

अमेरिका-दक्षिण कोरिया का सैन्य अभ्यास

अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सेनाओं ने 21 अगस्त को 11 दिवसीय संयुक्त अभ्यास शुरू किया है। उलची फ्रीडम शील्ड ट्रेनिंग नाम का ये अभ्यास हर साल होता है, जो एक एक कंप्यूटर-सिम्युलेटेड कमांड पोस्ट अभ्यास है।

उत्तर कोरिया आमतौर पर अमेरिका-दक्षिण कोरियाई सैन्य अभ्यास का जवाब अपने मिसाइल परीक्षणों से देता है। इसका सबसे हालिया ज्ञात हथियार परीक्षण, पिछले गुरुवार को एक जासूसी उपग्रह का असफल प्रक्षेपण था। जिस दिन अभ्यास शुरू हुआ, केसीएनए ने कहा था, कि किम ने रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण को देखा है।

साल 2022 की शुरुआत से, उत्तर कोरिया ने 100 से ज्यादा हथियार परीक्षण किए हैं, उनमें से कई में अमेरिका और उसके सहयोगियों दक्षिण कोरिया और जापान पर हमला करने के लिए डिज़ाइन की गई परमाणु-सक्षम मिसाइलें शामिल हैं।

कई विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अंततः अपनी बढ़ी हुई सैन्य क्षमताओं का उपयोग अमेरिका से अपने ऊपर लगाए गये प्रतिबंधों में ढील हासिल करने के लिए करना चाहता है।

वहीं, इस साल जुलाई महीने में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत चार दशकों के बाद अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बियां तैनात की हैं।

इसके अलावा, इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के नेताओं ने कैंप डेविड में अपना पहला एकल त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया था।

बैठक के दौरान, उन्होंने घोषणा की, कि वे वर्ष के अंत तक उत्तर कोरिया पर रियल टाइम मिसाइल डेटा साझा करने और वार्षिक त्रिपक्षीय अभ्यास आयोजित करने का इरादा रखते हैं।

वहीं, किम जोंग अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार करने और कई अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों को पेश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+