किम जोंग उन ने अपने वाइस मार्शल को पहले किया गायब, फिर कर दी हत्या

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने अपने करीबी और मिलिट्री के ताकतवर शख्सियत की हत्या कर दी है। हाल में किम जोंग उन ने अपने वाइस मार्शल ह्यांग प्योंग-सो को रहस्यमय ढंग से गायब करवा दिया था, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम जोंग उन ने ही उसकी हत्या करवा दी है। नॉर्थ कोरियाई मिलिट्री के सबसे ताकतवर शख्स माने जाने वाले प्योंग-सो पर घूस लेने का आरोप था, जिसके बाद 13 अक्टूबर को रहस्यमय ढंग से गायब कर दिया गया था।

किम जोंग उन ने अपने वाइस मार्शल को गायब कर की हत्या

साउथ कोरियाई खुफिया एजेंसी के मुताबिक, किम जोंग उन ने ह्यांग और उसके सहयोगी को मिलिट्री के जनरल पोलिट ब्यूरो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था और फिर उन्हें सजा भी सुनाई थी। ह्यांग के सहयोगी किम वान-होंग को कुछ दिनों पहले ही उसे जेल में फांसी पर लटका दिया था, लेकिन अब ह्योंग की भी किम जोंग उन ने हत्या करवा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम जोंग ने हाल ही में अपने देश के माउंट पाएक्टु का दौरा किया था। किम ऐसी जगहों पर अक्सर तब ही जाता है जब वो किसी बड़ी घटना को अंजाम देता है। किम की यात्रा के बाद ऐसा लगता है कि उसने मिलिट्री के टॉप अधिकारी के हत्या करवा दी है। किम जोंग उन अंतिम बार इस क्षेत्र में नवंबर 2013 में गया था, जब उसने अपने चाचा जांग सोंग थाइक को मार दिया था।

इससे पहले अप्रैल 2015 में भी किम जोंग उन ने अपने डिफेंस चीफ ह्योंग योंग चोल को मारने के बाद इस क्षेत्र का दौरा किया था। हालांकि, नॉर्थ कोरिया की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ह्यांग की मौत को लेकर जिक्र नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+