10 अक्टूबर को उत्तर कोरिया दे सकता है बड़ी घटना को अंजाम
टोक्यो। उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच लगातार बयानों का दौर जारी है, दोनों ही देश एक दूसरे पर हमले की धमकी दे रहे हैं। एक तरफ जहां उत्तर कोरिया लगातार परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहा है तो दूसरी तरफ अमेरिका अपने लड़ाकू विमान उत्तर कोरिया के प्रायद्वीप पर उड़ाया। लेकिन इन सब के बीच जापानी रक्षामंत्री के बारे में बड़ी चेतावनी दी है, उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया है कि उत्तर कोरिया 10 अक्टूबर को बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहा है। जापान के रक्षामंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा ने कहा है कि उत्तर कोरिया 10 अक्टूबर को उकसावे की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। ऐसे में जापान के रक्षामंत्री के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जापान किसी बड़ी साजिश की योजना बना रहा है। हालांकि जापान के रक्षामंत्री के इस बयान के पीछे की एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि उन्होंने ऐसा बयान चुनावी अभियान के तहत दिया हो।
इसे भी पढ़ें- किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप: दो दुश्मन के ये 4 मिलते-जुलते विचार

जापान में हैं चुनाव
दरअसल जापान में निचले सदन के चुनाव के लिए अभियान शुरू हो रहा है, ऐसे में जापान के रक्षामंत्री के बयान को इस परिपेक्ष्य में भी जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तर कोरिया ने 3 सितंबर को छठा परमाणु परीक्षण करके कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव को काफी बढ़ा दिया था, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर कई प्रतिबंध लगा

अहम है 10 अक्टूबर की तारीख
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग-उन के बीच जुबानी जंग भी जारी है। आपको बता दें कि उत्तर कोरिया अहम तारीखों पर बड़े हथियारों का परीक्षण लंबे समय से करता आया है। इससे पहले भी उत्तर कोरिया ने 9 सितंबर को पांचवा परमाणु परीक्षण किया था। 9 सितंबर को उत्तर कोरिया अपना स्थापना दिवस मनाता है। जबकि 10 अक्टूबर को उत्तर कोरिया में नॉर्थ कोरियन कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

जापान के रक्षामंत्री ने किया सचेत
जापानी रक्षामंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया के लिए 10 अक्टूबर अहम तारीख है, इसे लेकर हम सचेत हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि 10 अक्टूबर से ही जापान में निचले सदन के लिए चुनावी अभियान की भी शुरूआत हो रही है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने गुरुवार को संसद को भंग करके मध्यावधि चुनावों की घोषणा की थी।

दक्षिण कोरिया ने भी किया था इशारा
उत्तर कोरिया की ओर से 10 अक्टूबर को बड़ी साजिश की बात को इस बात से भी बल मिलता है कि दक्षिण कोरिया के एनएसए ने भी कुछ इसी तरह की चेतावनी दी है। दक्षिण कोरिया के एनएसए मून जेई इन ने कहा कि उन्हें इस बात की आशंका है कि उत्तर कोरिया 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications