ठंडे पड़े किम जोंग के तेवर, साउथ कोरिया के साथ बातचीत करने के लिए राजी हुआ नॉर्थ कोरिया

Recommended Video

    Kim Jong का नरम रुख , South Korea से बातचीत को हुए तैयार | वनइंडिया हिंदी

    सोल। दक्षिण कोरिया के साथ अधिकारिक बातचीत के प्रपोजल को नॉर्थ कोरिया ने स्वीकार कर लिया है। दक्षिण कोरियाई एकीकरण मंत्रालय के प्रवक्ता बाइक-तेई-ह्यून ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने दक्षिणी पड़ोसी को फैक्स द्वारा 10:16 बजे स्थानीय समय पर सूचित किया है कि वह वार्ता शुरू करने के लिए दक्षिण की पेशकश को उसने स्वीकार कर लिया है।

    जन्मदिन के एक दिन बाद बातचीत के लिए राजी हुआ किम जोंग

    जन्मदिन के एक दिन बाद बातचीत के लिए राजी हुआ किम जोंग

    यह बैठक प्रायद्वीप को विभाजित करने वाले विसैन्यीकृत क्षेत्र में स्थित संघर्ष विराम गांव पनमुनजोम में होगी। यह बैठक 9 जनवरी की होगी। इसकी घोषणा किम जोंग उन के जन्मदिन के एक दिन बाद की गई है। इससे पहले सबसे अहम यह रहा कि उत्तर कोरिया ने सीमा पर एक टेलीफोन हॉटलाइन शुरू की थी।

    वार्ता में इन मुद्दों को किया जाएगा शामिल

    वार्ता में इन मुद्दों को किया जाएगा शामिल

    प्रवक्ता के अनुसार दोनों पक्षों ने दस्तावेजों के आदान-प्रदान के माध्यम से वार्ता के विवरण पर काम करने पर सहमति जताई है। वार्ता के एजेंडे में अंतर-कोरियाई रिश्तों में सुधार के लिए संबंधित मुद्दों और दक्षिण कोरिया में फरवरी में आयोजित किए जाने वाले शीतकालीन पैराओलंपिक खेलों में उत्तर कोरिया के खिलाड़यिों के हिस्सा लेने पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।

    साउथ कोरिया ने पहले भी की थी पहल

    साउथ कोरिया ने पहले भी की थी पहल

    किम जोंग उन ने इस हफ्ते कहा था कि इन खेलों में उनकी तरफ से अपना दल भेजना लोगों की एकता दिखाने का एक बेहतर मौका होगा। इससे पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाई इन ने कहा था कि वह इन शीतकालीन खेलों में उत्तर कोरिया के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने को दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर करने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखते हैं।

    दक्षिण कोरिया ने अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास टाला

    दक्षिण कोरिया ने अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास टाला

    दोनों कोरियाई देशों के बीच तनातनी को कम करने के लिए दक्षिण कोरिया अपनी तरफ से हर संभव पहल कर रहा है। उसने रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए अमेरिका के साथ फरवरी में होने वाले अपने सैन्य अभ्यास को टालने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इस बात को भी स्पष्ट कर दिया गया कि शीतकालीन खेलों के बाद यह सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+