Kim Jong Un: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर बरसाए 200 गोले, मचा हड़कंप, क्या अगला युद्ध नजदीक है?
उत्तर कोरिया ने अपने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया पर तोप के 200 गोले दागे हैं। हालांकि ये बम दक्षिण कोरियाई इलाके में नहीं गिरे हैं, जिससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन फिर भी इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। ये जानकारी दक्षिण कोरियाई सेना ने दी है।
दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने दक्षिण की ओर योनपेयोंग द्वीप की ओर बड़ी 200 राउंड आर्टिलरी फायरिंग की है। इसके बाद दक्षिण कोरिया ने द्वीप पर रह रहे 2 हजार लोगों को इलाका खाली करने को कहा है। इसके अलावा पास के बेंगनीओंग द्वीप को भी खाली कराया जा रहा है।

दक्षिण कोरिया ने इस कदम की निंदा करते हुए इसे 'उकसाने वाली कार्रवाई' करार दिया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने एक समाचार ब्रीफिंग में कहा कि उत्तर कोरिया की गोलीबारी से दक्षिण में कोई नागरिक या सैन्य क्षति नहीं हुई।
दक्षिण कोरियाई ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के एक प्रवक्ता ने कहा, "यह उकसावे की कार्रवाई है जिससे तनाव बढ़ता है और कोरियाई प्रायद्वीप में शांति को खतरा है।" अधिकारी ने कहा, दक्षिण कोरिया की सेना ने गांव को बताया कि सीमा के पास "स्थिति" के बाद दक्षिण कोरियाई सेना द्वारा समुद्र में गोलीबारी की गई थी। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह एक ड्रिल थी या इसका कोई और कारण था।
इस तरह की हरकत उत्तर कोरिया ने 2010 में भी की थी। उस दौरान उत्तर कोरिया ने योनप्योंग द्वीप पर कई राउंड फायरिंग की थी। उस हमले में दक्षिण कोरिया के 4 लोगों की मौत हो गई थी। 1953 में कोरियाई युद्ध समाप्त होने के बाद से ये दक्षिण कोरिया पर किया गया सबसे बड़े हमलों में से एक था।
इस घटना के कई साल बाद उत्तर कोरिया ने दिसंबर 2022 में भी दक्षिण कोरियाई सीमा से सटे समंदर में बम बरसाए थे। उत्तर कोरिया ने उस समय कहा था कि उसे दक्षिण कोरियाई लाइव-फायर अभ्यास द्वारा हमले के लिए उकसाया गया था।
इससे पहले 1 जनवरी को उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा था कि अगर दक्षिण कोरिया और अमेरिका की तरफ से सैन्य कार्रवाई की जाती है तो वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने अपनी सेना को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूरी ताकत से हमला करना है और विरोधियों का खात्मा करना है।












Click it and Unblock the Notifications