दक्षिण कोरिया-अमेरिका लोकतंत्र शिखर सम्मेलन से भड़के किम जोंग उन, उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

North Korea fires Ballistic Missiles: उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से बैलिस्टिक मिसाइलो का प्रक्षेपण शुरू कर दिया है और अधिकारियों ने कहा है, कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं।

उत्तर कोरिया की नाराजगी की वजह संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का उसके पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया की यात्रा है, जहां वो एक लोकतंत्र शिखर सम्मेलन में शामिल हुए हैं, लेकिन किम जोंग उन उनके दौरे से खुश नहीं हैं।

north korea fires ballistic missile

अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने सोमवार को जापान सागर के रूप में भी जाने जाने वाले जल क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा, "उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।"

उत्तर कोरिया का बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण

जापान कोस्ट गार्ड ने मिसाइल दागे जाने और उसके समुद्र में गिरने की पुष्टि की है। बैलिस्टिक मिसाइल का यह प्रक्षेपण, अमेरिका और दक्षिण कोरिया द्वारा 11 दिनों तक चले फ्रीडम शील्ड संयुक्त सैन्य अभ्यास के खत्म के कुछ दिनों बाद किया गया है। उत्तर कोरिया ने लंबे समय से अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास की निंदा की है और इसे आक्रमण का पूर्वाभ्यास बताया है।

north korea fires ballistic missile

प्योंगयांग ने इस महीने की शुरुआत में चेतावनी दी थी, कि सियोल और वाशिंगटन इस साल के फ्रीडम शील्ड अभ्यास के लिए "भारी कीमत" चुकाएंगे, जिसमें पिछले साल की तुलना में दोगुने सैनिक शामिल हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सैन्य अभ्यास में करीब 27 हजार अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सैनिक शामिल हुए थे।

उत्तर कोरिया ने इससे पहले 14 जनवरी को हाइपरसोनिक वारहेड के साथ भी मिसाइल दागी थी और उसका आरोप है, कि अमेरिका के साथ मिलकर दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया पर हमले की योजना बन रहा है, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो विनाश आ जाएगा।

north korea fires ballistic missile

दक्षिण कोरिया में लोकतंत्र शिखर सम्मेलन

मिसाइल प्रक्षेपण के फौरन बाद, एंटनी ब्लिंकन और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यूं सुक-योल लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन के उद्घाटन पर मंच पर आए, जिसकी मेजबानी इस वर्ष दक्षिण कोरिया कर रहा है। ब्लिंकन और यून, दोनों ने इस बारे में बात की, कि कैसे टेक्नोलॉजी का उपयोग लोकतंत्र को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा सकता है, लेकिन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, इसे कमजोर करने के लिए भी किया जा सकता है।

ब्लिंकन की टिप्पणी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पिछले सप्ताह एक विधेयक पारित करने के बाद आई है, जिसमें लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक, जो कि चीनी डेवलपर बाइटडांस के स्वामित्व में है, उसपर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

लोकतंत्र शिखर सम्मेलन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की एक पहल है, जिसमें उन्हीं देशों को आमंत्रित किया जाता है, जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था है। हालांकि, इसमें चुनिंदा देशों को ही शामिल करने की वजह से ये शिखर सम्मेलन, हमेशा सुर्खियों में रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+