अपना वक्त खुद तय करेगा अब नॉर्थ कोरिया
सियोल। नॉर्थ कोरिया ने शुक्रवार को ऐलान किया है अगले हफ्ते वह अपना नया टाइमजोन सेट करेगा।अगले हफ्ते नॉर्थ कोरिया अपने वर्तमान समय को 30 मिनट पीछे कर लेगा। फिलहाल जापान और नॉर्थ और साउथ कोरिया का टाइम एक ही रहता है।

यह तीनों ही देश ग्रीनविच मीन टाइम यानी जीएमटी से नौ घंटे आगे चलते है। इस टाइमजोन को जापान ने सेट किया था और यह वर्ष 1910 से 1945 के बीच सेट हुआ था। उस समय तक नॉर्थ और साउथ कोरिया एक ही देश थे।
नॉर्थ कोरिया के नए टाइमजोन का नाम 'प्योंगयांग टाइम' होगा। इस टाइजोन के सेट होते ही जापान के नॉर्थ कोरिया पर अपने प्रभुत्व का एक इतिहास भी खत्म हो जाएगा। नया टाइमजोन 15 अगस्त से प्रभावी होगा। 15 अगस्त वह तारीख है जब वर्ल्ड वॉर 2 के अंत में जापान की सत्ता से कोरिया को आजादी मिली थी। इस घटना को 15 अगस्त को 70 वर्ष हो जाएंगे।
नॉर्थ कोरिया के अधिकारियों के मुताबिक अपना टाइमजोन होने की वजह से जापान ने कोरिया को कई अहम बातों से दूर रखा है। नॉर्थ कोरिया का टाइमजोन न होने की वजह से एक राष्ट्र के तौर पर इसकी अहमियत अंतराष्ट्रीय स्तर पर कम हो जाती है।
जहां नॉर्थ कोरिया अपना नया टाइमजोन तय करेगा तो वहीं साउथ कोरिया ने कहा कि यह जापान के ही टाइमजोन को फॉलो करेगा। साउथ कोरिया के मुताबिक उसके लिए वर्तमान स्थिति ही सुविधाजनक है और यह अंतराष्ट्रीय शांति के लिए भी काफी अहम है।












Click it and Unblock the Notifications