North Korea: उत्तर कोरिया के स्पेस मिशन को बड़ा झटका, जासूसी उपग्रह को ले जा रहा रॉकेट फटा, जानिए बड़ी वजह

North Korea: उत्तर कोरिया की एक जासूसी स्पेस मिशन फेल हो गया है। एक बयान में NAA (National Aerospace Agency) ने इसकी पुष्टि की है। एनएए के डिप्टी कमांडर ने कहा कि उपग्रह ले जाने वाला रॉकेट, मल्लिगयोंग -1 लॉन्च होने के बाद सोमवार रात को उड़ान के पहले चरण के दौरान विस्फोट हो गया।

उत्तर कोरिया के स्पेस मिशन को लेकर दक्षिण कोरियाई सेना ने दावा किया कि सोमवार रात स्थानीय समयानुसार लगभग 10:44 बजे देश के उत्तर-पश्चिम में टोंगचांग-री क्षेत्र से पीले सागर के ऊपर दक्षिण की ओर मिसाइल लॉन्च की गई देखी। वहीं इससे पहले उपग्रह प्रक्षेपण के बाद, जापान के प्रधान मंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अधिसूचना जारी की गई। जिसमें कहा गया कि उत्तर कोरिया की संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल के जापान तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है।

North Korea spay satellite explodes

क्या रही वजह?
स्पेस एजेंसी ने बताया कि रॉकेट के फटने वजह लिक्विड ऑक्सीजन प्लस पेट्रोलियम के पूर्णत: दहन ना होने के चलते हुई। रॉकेट का प्रक्षेपण दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यूं सुक येओल, जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा और चीनी प्रधान मंत्री ली कियांग द्वारा सियोल में एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित करने और कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के ठीक बाद हुआ।

वहीं उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने भी एनएए मिशन को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही हैं। हालांकि सोमवार को स्पेस एजेंसी को बड़ा झटका लगा। योनहाप के अनुसार, उत्तर कोरिया ने मंगलवार को कहा कि इस सप्ताह एक नए उपग्रह ले जाने वाले रॉकेट को लॉन्च करने का प्रयास उसके पहले चरण के रॉकेट की उड़ान के दौरान हवा में विस्फोट के कारण विफल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+