उत्तर कोरिया ने किया अंडरवाटर परमाणु ड्रोन का कामयाब टेस्ट, पानी के अंदर सेकंड्स में प्रलय लाने की क्षमता
North Korea tested underwater nuclear attack drone: उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा है, कि उसने इस हफ्ते दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास के जवाब में एक पानी के भीतर परमाणु हमला करने वाले ड्रोन का परीक्षण किया है।
उत्तर कोरिया का ये दावा सनसनीखेज क्योंकि, उत्तर कोरिया के दावे के मुताबिक, उसने परमाणु हमला करने वाले ड्रोन का कामयाब परीक्षण किया है, जिससे कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव काफी तेजी से बढ़ सकता है।

किम जोंग के पास ड्रोन परमाणु बम
कथित ड्रोन परीक्षण उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की उस घोषणा के कुछ दिनों बाद किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था, कि वह दक्षिण कोरिया के साथ शांतिपूर्ण एकीकरण के अपने देश के दीर्घकालिक लक्ष्य को खत्म कर रहे हैं।
किम जोंग उन ने कहा है, कि अब दक्षिण कोरिया को अपने देश में मिलाने की शांतिपूर्वक कोई भी कोशिश नहीं की जाएगी और उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को अपने सबसे बड़ा विदेशी दुश्मन के रूप में परिभाषित करने के लिए अपने संविधान को फिर से लिखेगा।
किम जोंग उन के परमाणु ड्रोन हथियार का परीक्षण गतिविधि तेज करने और परमाणु संघर्ष की धमकी देने के साथ, कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव वर्षों में अपने उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके एशियाई सहयोगियों ने अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास को मजबूत करके जवाब दिया है, जिसे किम आक्रमण के लिए पूर्वाभ्यास कहते हैं।
उत्तर कोरिया का कथित परमाणु हमला ड्रोन, जिसका उत्तर कोरिया ने पहली बार पिछले साल परीक्षण किया था, हाल के वर्षों में प्रदर्शित हथियार प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला में से एक है, क्योंकि किम जोंग उन ने परमाणु-सक्षम हथियारों के अपने शस्त्रागार का बड़े पैमाने पर विस्तार किया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने जोर देकर कहा है, कि उत्तर कोरिया ने ड्रोन की क्षमताओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है, जिसे कथित तौर पर दुश्मन के जहाजों और बंदरगाहों पर हमले करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
परमाणु परीक्षण पर उत्तर कोरिया ने क्या कहा?
वहीं, उत्तर कोरिया की सेना ने कहा है, कि उसने अमेरिका, दक्षिण कोरियाई और जापानी संयुक्त नौसैनिक अभ्यास के जवाब में देश के पूर्वी जल क्षेत्र में ड्रोन परमाणु परीक्षण किया, जो बुधवार को जेजू द्वीप के दक्षिण में जल क्षेत्र में समाप्त हुआ है।
उत्तर कोरियाई रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, कि "हमारी सेना की पानी के भीतर परमाणु आधारित जवाबी कार्रवाई को और अधिक मजबूत किया जा रहा है और इसकी विभिन्न समुद्री और पानी के नीचे की प्रतिक्रियात्मक कार्रवाइयां अमेरिका और उसके सहयोगियों की नौसेनाओं के शत्रुतापूर्ण सैन्य युद्धाभ्यास को रोकने के लिए है।"
बयान में उत्तर कोरिया की तरफ से आगे कहा गया है, कि "हम वर्ष की शुरुआत से डीपीआरके की सुरक्षा को गंभीर रूप से खतरे में डालने के उनके लापरवाह कृत्यों के लिए अमेरिका और उसके अनुयायियों की कड़ी निंदा करते हैं और उन्हें बताते हैं, कि वो जो कर रहे हैं, उसका अंजाम विनाशकारी हो सकता है, जिसकी हम उन्हें चेतावनी देते हैं।"
आपको बता दें, कि उत्तर कोरिया का औपचारिक नाम, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया है।
हाल के महीनों में, उत्तर कोरिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके एशियाई सहयोगियों को निशाना बनाने के लिए डिज़ाइन की गई विभिन्न मिसाइल प्रणालियों का भी परीक्षण किया है, और उत्तर कोरिया ने परमाणु हमला करने के लिए नई नीति का ऐलान किया है, जिसके तहत कहा गया है, कि अगर उत्तर कोरिया के नेतृत्व के ऊपर खतरा मंडराता है, को उत्तर कोरिया परमाणु बम का इस्तेमाल करेगा।












Click it and Unblock the Notifications