उत्तर कोरिया ने फिर किया 'दमदार' मिसाइल टेस्ट

अमरीका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की चेतावनी की उपेक्षा करते हुए उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण.

जापानी और दक्षिणी कोरियाई सरकारों का कहना है कि उत्तर कोरिया ने पश्चिमी इलाक़े में मिसाइल दागी है.

इस मिसाइल को उत्तरी प्योंगन प्रांत से स्थानीय समय के अनुसार 09:40 बजे छोड़ा गया. दक्षिण कोरियाई आर्मी के हवाले से योनहैप समाचार एजेंसी ने यह ख़बर दी है.

जापान का कहना है कि शायद मिसाइल जापान सागर में जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरी है. हाल के दिनों में बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने मिसाइल और परमाणु परीक्षण की गति बढ़ा दी है.

दक्षिण कोरियाई और जापानी अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को यह मिसाइल 40 मिनट में 930 किलोमीटर तक गई.

उत्तर कोरिया की राजधानी सोल में बीबीसी के स्टीफ़न इवांस ने कहा कि इस साल के मिसाइल परीक्षण में यह 11वीं मिसाइल है. हालांकि उन्होंने कहा कि इसका रेंज बहुत ज़्यादा है. इससे पहले उत्तर कोरिया ने मई महीने में मिसाइल परीक्षण किया था.

उत्तर कोरिया ने आख़िर परमाणु बम कैसे बनाया?

उत्तर कोरिया संकट: आगे क्या हो सकता है?

क्या उत्तर कोरिया की मिसाइलें नकली हैं?

उत्तर कोरिया
Getty Images
उत्तर कोरिया

जापान के कैबिनेट सचिव प्रमुख योशिहिदे सुगा ने पत्रकारों से कहा, ''उत्तर कोरिया लगातार उकसा रहा है. इस तरह की हरकतें अस्वीकार्य हैं. हम इस पर कड़ा प्रतिरोध दर्ज करेंगे और इसकी निंदा करते हैं.'' दक्षिण कोरिया ने हाल ही में मून जे-इन को राष्ट्रपति चुना है.

इस परीक्षण के बाद मून ने सुरक्षा परीषद की आपातकालीन बैठक बुलाई है. पिछले हफ़्ते मून ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से भी मुलाक़ात की थी. उत्तर कोरिया को ट्रंप लगातार कड़ा जवाब देने की चेतावनी दे रहे हैं.

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री शिंज़ो अबे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फ़ोन पर उत्तर कोरिया को लेकर बात की थी. इस बातचीत के ठीक एक दिन बाद ही उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया है.

इन नेताओं ने कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त करने की बात दोहराई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+