चेतावनी के बावजूद नहीं मान रहे किम जोंग-उन, उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल
दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को पनडुब्बी से एक मिसाइल लांच किया है। उत्तर कोरिया ने इस हफ्ते दूसरा परीक्षण किया है।
सियोल, 07 मईः एक तरफ पूरी दुनिया रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण कर कई देशों को चिंता में डाल रहा है। दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को पनडुब्बी से एक मिसाइल लांच किया है। उत्तर कोरिया ने इस हफ्ते दूसरा परीक्षण किया है। इससे तीन दिन पहले ही उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग से एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। इस केवल इस साल की बात की जाए तो उत्तरी कोरिया का यह 15वां मिसाइल परीक्षण हो सकता है।

परीक्षण की टाइमिंग को लेकर उठे सवाल
उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि यह परीक्षण ऐसे समय में किया जा रहा है जब दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति योन सुक अगले मंगवार को अपना कार्यभार संभालने वाले हैं। दक्षिण कोरिया की सेना के चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि उनके पड़ोसी देश ने पूर्वी तट से समंदर में एक मिसाइल दागा है। उन्होंने कहा कि सिन्पो शहर के पूर्वी बंदरगाह के समीप समुद्र से यह परीक्षण किया गया है, जहां उत्तर कोरिया के पास पनडुब्बियों का निर्माण करने वाला एक बड़ा शिपयार्ड है। हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि यह मिसाइल कितनी दूर जाकर गिरी है।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी की पुष्टि
जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी उत्तर कोरिया के इस मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की है। हालांकि जापान की तरफ से कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गयी है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अधिकारियों को किसी अनहोनी के लिए तैयार रहने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने विमानों तथा जहाजों को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि उत्तर कोरिया एक परमाणु परीक्षण स्थल पर सुरंगों को नए सिरे से तैयार करने में जुटा हुआ है, जिससे आशंका जतायी जा रही है कि जल्द ही वह परमाणु परीक्षण कर सकता है।

अमेरिका पर बना रहा दबाव
बता दें कि कुछ समय पहले उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन द्वारा प्योंगयांग में एक विशाल सैन्य परेड में दिए भाषण दिया था। जिसमें जोंग ने परमाणु हथियारों के निर्माण में तेजी लाने का संकल्प व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि किसी देश के उकसाने पर वह परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से पीछे नहीं रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका पर दबाव बनाने और प्रतिबंधों में राहत हासिल करने के लिए उत्तर कोरिया लगातार हथियारों का परीक्षण कर रहा है।
इटली ने जब्त किया पुतिन का आलीशान यॉट! इसकी कीमत जान दंग रह जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications