रमजान में गैर मुस्लिम बच्चों को लगी प्यास तो टीचर ने कहा खुद का पेशाब पी लो
नयी दिल्ली। मलेशिया के एक स्कूल में टीचर द्वारा किए गये अमानवीय हरकत से विवाद मचा हुआ है। रमजान के दौरान गैर मुस्लिम बच्चों को प्यास लगने पर टीचर ने खुद का पेशाब पीने का आदेश दिया। बच्चों के परिजनों ने टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जांच शुरु हो गई है। हालांकि टीचर ने अपने बयान को महज एक मजाक बताया है। वहीं इस मामले से नाराज मलेशिया के कुछ लोगों ने स्कूल पर पेट्रोल बम से हमला किया है।

क्लास के दौरान जब गैर मुस्लिम बच्चों ने टीचर से पानी मांगा तो उसने कहा कि अगर वह प्यासे हैं तो टॉयलेट बाउल से पानी ले सकते हैं या फिर खुद का पेशाब भी पी सकते हैं। मामले की रिपोर्ट देख कर डिप्टी एजुकेशन मिनिस्टर पी कमलनाथन ने केदाह एजुकेशन डिपार्टमेंट को जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने कहा कि गैर-मुस्लिमों को पानी न देना सरकार की पॉलिसी का हिस्सा नहीं है। गौरतलब है कि रमजान में मलेशिया के सार्वजनिक संस्थानों, स्कूलों, कॉलेज-यूनिवर्सिटीज में ज्यादातर कैंटीन बंद कर दी जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications