पनामा केस: नवाज शरीफ की बेटी, बच्चों के साथ दामाद कैप्टन सरदार के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी
कराची। पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटे हस, हुसैन और मरयम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने नवाज शरीफ के दामाद कैप्टन सरदार के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया है। दरअसल ये सभी लोग पनामा पेपर लीक भ्रष्टाचार मामले मे लगातार कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके बाद कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि वह तमाम आरोपियों को अगली सुनवाई से पहले गिरफ्तार करके उन्हें कोर्ट के सामने पेश करे। वहीं कोर्ट में सुनवाई के दौरान नवाज शरीफ के बच्चों और दामाद के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल अगली सुनवाई में कोर्ट के सामने पेश होंगे।
आपको बता दें कि इस मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी। इससे पहले कोर्ट के सामने नवाज शरीफ पनामा पेपर लीक मामले में पेश हुए,कोर्ट ने नवाज शरीफ के मामले में कुछ फैसला देने से पहले ही इसे 9 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications