फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान: स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हासेलमैन और जियोर्जियो पारिसि को मिला अवॉर्ड
फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान: स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हासेलमैन और जियोर्जियो पारिसि को मिला अवॉर्ड
स्टॉकहोम, 05 अक्टूबर: फिजिक्स के लिए साल 2021 के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार 2021 के लिए स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हासेलमैन और जियोर्जियो पारिसि को अवॉर्ड दिया है। स्यूकुरो मनाबे, क्लाउस हासेलमैन, जियोर्जियो पेरिसी तीनों वैज्ञानिक को संयुक्त रूप से भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। नोबेल असेंबली ने मंगलवार (05 अक्टूबर ) को इन नामों की घोषणा की है। अभी तक फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार से 216 लोगों को सम्मानित किया गया है। जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।

इन उपलब्धियों के लिए मिला नोबेल पुरस्कार
Recommended Video
- स्यूकुरो मानेबे: स्यूकुरो मानेबे ने इस बात की खोज की है कि कैसे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़े हुए स्तर से पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि होती है। इस खोज के लिए स्यूकुरो मानेबे को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- जियोर्जियो पेरिसी: अव्यवस्थित जटिल सामग्रियों में छिपे पैटर्न की खोज करने के लिए जियोर्जियो पेरिसी को नोबेल से सम्मानित किया गया है। उनकी खोज जटिल प्रणालियों के सिद्धांत में सबसे महत्वपूर्ण योगदानों में से हैं।
-क्लाउस हासेलमैन: क्लाउस हासेलमैन ने एक मॉडल बनाया है जो मौसम और जलवायु को एक साथ जोड़ता है। जिससे यह पता चलता है कि मौसम परिवर्तनशील और अराजक होने के बावजूद जलवायु मॉडल विश्वसनीय क्यों हो सकते हैं।
क्या बोले नोबेल पुरस्कार के समिति के अध्यक्ष
फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार के समिति के अध्यक्ष थोर हैंस हैन्सन ने अपने बयान में कहा, "इस साल की जा रही खोजों से पता चलता है कि जलवायु के बारे में हमारा ज्ञान ठोस वैज्ञानिक आधार पर टिका हुआ है। इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के पास जटिल भौतिक प्रणालियों के गुणों और विकास में गहरी अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के सारे गुण हैं।'' बता दें कि 2020 में फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार रोजर पेनरोज, रेनहार्ड जेनजेल और एंड्रिया गेज को दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications