Nobel Prize: बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग को अर्थशास्त्र का नोबेल
Nobel Prize in Economic Sciences: नोबेल समिति ने सोमवार को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की भी घोषणा कर दी। जिसके तहत बेन एस बर्नानके (Ben S. Bernanke), डगलस डब्ल्यू डायमंड (Douglas W. Diamond) और फिलिप एच डायबविग (Philip H Dybvig) के नाम का ऐलान हुआ। इन तीनों अर्थशास्त्रियों को संयुक्त रूप से इस पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्होंने बैंकों और उन पर आने वाले वित्तीय संकट को लेकर काफी रिसर्च की है।
Recommended Video

स्वीडन नोबेल कमेटी के मुताबिक बैंकों का आज पूरी दुनिया में विशेष महत्व है। इन तीनों अर्थशास्त्रियों ने उन पर रिसर्च की और उनके वित्तीय संकट को लेकर कई रिपार्ट्स जारी कीं। उन्होंने एक सैद्धांतिक मॉडल भी विकसित किया, जिसमें बताया गया कि बैंकों के बंद होने की अफवाह कितनी ज्यादा घातक होती है। साथ ही उस अफवाह को फैलने से कैसे रोका जाए। तीन अर्थशास्त्रियों ने अपनी रिसर्च में बताया कि जब लोगों को पता चलता है कि बैंक स्थायी रूप से बंद होने वाला है, तो वो अपना पैसा निकालना शुरू कर देते हैं। इस वजह से वित्तीय संकट तेजी से गहरा जाता है। उन्होंने इसके समाधान के कई रास्ते भी बताए।
पिछले साल किसे मिला?
पिछले साल अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों को अर्थशास्त्र का संयुक्त नोबेल पुरस्कार मिला था। जिसमें डेविड कार्ड, जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स का नाम शामिल है। उससे पहले साल 2020 में पॉल आर मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। वहीं साल 2019 भारत के लिए काफी खास था, क्योंकि उस साल भारतीय मूल के प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी को उस साल अर्थशास्त्र का नोबेल मिला था। उनके साथ एस्तर डफलो और माइकल क्रेमर संयुक्त विजेता थे।
इस साल एक भी भारतीय को नहीं मिला नोबेल
सभी नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। ये साल भारतीय लोगों के लिए काफी निराशाजनक रहा, क्योंकि इस बार किसी भी भारतीय के नाम का चुनाव नहीं हुआ, जबकि हमारे देश से कई लोगों ने नामांकन किया था।












Click it and Unblock the Notifications