नोबल पुरस्कार की घोषणा, चिकित्सा में इन दो वैज्ञानिकों को दिया गया ये सम्मान

स्टॉकहोम। चिकित्सा के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा के साथ ही सोमवार को इन प्रतिष्ठित पुरुस्कारों की शुरुआत हुआ। इस बार चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल दो लोगों को सामूहिक तौर पर दिया गया। जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो को कैंसर थेरेपी की खोज के लिए दिया गया है। दोनों वैज्ञानिकों ने ऐसी थेरेपी विकसित की है जिससे शरीर की कोशिकाओं में इम्यून सिस्टम को कैंसर ट्यूमर से लड़ने के लिए मजबूत बनाया जा सकेगा।

Nobel prize for medicine won by cancer researchers James P. Allison and Tasuku Honjo

जेम्स पी एलिसन का जन्म 1948 में अमेरिका के टेक्सस शहर के एलिस में हुआ था। वह यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस के एंडरसन कैंसर सेंटर में प्रोफेसर हैं। वहीं दूसरे वैज्ञानिक तासुकू होंजो का क्योटो यूनिवर्सिटी में 1984 से मेडिसन के प्रोफेसर हैं। उनका जन्म 1942 में जापान के क्योटो शहर में ही हुआ था।

वहीं इस बार साहित्य के क्षेत्र में किसी भी हस्ती को नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है। पिछले 70 साल में पहली बार ऐसा है कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जा रहा है। स्वीडन में सांस्कृतिक गतिविधियों का बड़ा नाम माने जाने वाले फ्रांसीसी नागरिक ज्यां-क्लाउड अर्नोल्ट पर यौन आरोपों और वित्तीय अपराध के आरोप लगे हैं। इससे अकादमी की छवि को बेहद नुकसान पहुंचा है। जिस वजह इस साल अकादमी ने साहित्य का नोबेल नहीं देने का फैसला किया है।

संस्थान की ओर से जल्द ही भौतिकी, रसायन, शांति और अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार किन लोगों को दिए जाएंगी। शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा ओस्लो में शुक्रवार को की जाएगी। जिस पर दुनिया भर की निगाहें टिकी होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+