परमाणु हथियारों के खिलाफ अभियान चलाने वाले ICAN को मिला शांति का नोबेल
ओस्लो। दुनिया में न्यूक्लियर हथियारों को खत्म करने वाले अभियान आईकैन (International Campaign to Abolish Nuclear Weapons) संगठन को शांति के लिए 2017 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। पिछले कुछ सालों से ICAN संगठन दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। इस संगठन ने दुनिया को न्यूक्लियर प्रोग्राम को समाप्त करने के लिए एक नई राह देने का काम किया है।

नॉर्वे की नोबेल कमेटी, बेरिट रीस-एंडर्सन की अध्यक्षता में कहा गया कि मानव समाज के लिए खतरनाक और विनाशकारी हथियारों के खिलाफ अभियान चलाकर, इससे होने वाले परिणामों पर ICAN ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।
ICAN ने पिछले कुछ सालों में 15 हजार परमाणु हथियारों को खत्म करने का काम किया है। नोबेल कमेटी ने कहा कि दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने के लिए सभी न्यूक्लियर स्टेट को आगे आना होगा।
आपको बता दें कि ICAN को शांति के लिए ऐसे माहौल में नोबेल से सम्मानित किया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया परमाणु युद्ध की धमकी दे चुके हैं।
क्या है ICAN
- दुनिया में परमाणु हथियारो का विरोध करना और इन्हें खत्म करने लिए ICAN अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में हुई थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसकी स्थापना ऑस्ट्रिया में 2007 में हुई।
- यूएन ने 2017 में परमाणु हथियारों के उत्पादन, परीक्षण और उसके उपयोग पर रोक लगाने के लिए संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इस संधि पर कई देशों के हस्ताक्षर के बाद ICAN ने परमाणु हथियारों को खत्म करने और अन्य देशों को साथ लाने लिए अपना प्रमुख उद्देश्य बना लिया।
- इस समझौते को लागू करने के लिए कम से कम 50 देशों का हस्ताक्षर जरूरी है, लेकिन ज्यादातर देशों ने इस हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
- इस संधि पर अभी तक इजराइल, नॉर्थ कोरिया, पाकिस्तान, चीन, फ्रांस, यूके, रूस और यूएस ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
- ICAN दुनियाभर के 100 से ज्यादा लोगों के साथ मिलकर काम करता है, जिसमें पूर्व यूएन सेक्रेटरी जनरल बान की मून, मार्टिन शीन और दलाई लामा जैसी शख्सियत शामिल है।
- ICAN दुनियाभर में अभियान चलाता है और लोगों को परमाणु हथियारों से हेल्थ, समाज और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बार में जागरुक करता है।












Click it and Unblock the Notifications