दो तगड़े भूकंप के झटकों के बावजूद लॉयल्टी द्वीप सुरक्षित, सुनामी का कोई खतरा नहीं
भूकंप का केंद्र लॉयल्टी द्वीप समूह से छह मील दक्षिण-पूर्व की गहराई पर था। इसके बाद वनुआतू, न्यूजीलैंड, फिजी और अन्य प्रशांत द्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।

शुक्रवार और शनिवार को न्यू कैलेडोनिया के फ्रांसीसी क्षेत्र में स्थित लॉयल्टी द्वीप समूह में भूकंप के दो तगड़े झटके महसूस किए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे से कुछ देर पहले 7.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था और यह 45 किलोमीटर की गहराई में था। 18 मिनट बाद दूसरा 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
न्यूजीलैंड को भी सुनामी का कोई खतरा नहीं
जोखिम का आकलन करने के बाद एनईएमए ने कहा कि न्यूजीलैंड को सुनामी का कोई खतरा नहीं है। एनईएमए के प्रवक्ता एंथोनी फ्रिथ ने कहा कि आज का भूकंप कल के 7.7 तीव्रता के भूकंप की तुलना में काफी छोटा था, जिसके बाद कल न्यू कैलेडोनिया, फिजी और वानुअतु में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications