यूएन में नहीं होगी पीएम मोदी और पाक पीएम शरीफ की मुलाकात

न्‍यूयॉर्क। अगले हफ्ते से अमेरिका के न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा का 70वां अधिवेशन शुरू हो रहा है। इस अधिवेशन में हिस्‍सा लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले हफ्ते न्‍यूयॉर्क पहुंचेंगे। लेकिन इस दौरान पीएम मोदी और पीएम शरीफ के बीच किसी भी मुलाकात की कोई संभावना नहीं है। सूत्रों की मानें तो, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकात की संभावना नहीं है।

narendra-modi-nawaz-sharif-un

क्‍या कहा अमेरिका ने

वहीं अमेरिका की ओर से भी इस पर बयान दिया गया है। अमेरिका के स्‍टेट डिपार्टमेंट के स्‍पोक्‍सपर्सन जॉन किर्बी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों के नेताओं बीच कई मुद्दे हैं, जिन्हें दोनों को मिलकर सुलझाना चाहिए और अमेरिका का दोनों नेताओं के बीच बातचीत को प्रोत्साहित करना जारी रखेंगे।

सूत्रों की मानें तो कि भारत-पाकिस्तान के बीच मतभेदों के मामले में सार्वजनिक रूप से हस्तक्षेप करने की अनिच्छा के बावजूद अमेरिका दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव कम करने में सक्रिय रूप से शामिल था।

टकराव टालने की होगी कोशिश

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा समिति के अन्य स्थायी सदस्य दोनों देशों के नेताओं को महासभा में अपने उद्घाटन भाषण में टकराव से बचने के लिए आग्रह करेंगे।

भारत नहीं चाहता कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दा उठाए, लेकिन वॉशिंगटन में माना जाता है कि कोई भी पाकिस्तानी नेता ऐसा करने से खुद को नहीं रोक सकता। हालांकि, भारत का जोर आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+