नहीं मान रहा चीन, भारत को दोस्त बोलकर कर रहा दुश्मनों वाली हरकत
नई दिल्ली। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर चीन अभी भी अपने पुराने रुख पर कायम है। चीन ने गुरुवार को एक बार फिर से इसे जाहिर करते हुए कहा कि अजहर मसूद को संयुक्त राष्ट्र से वैश्विक आतंकवादी घोषित कराए जाने के भारतीय प्रयास पर उसके नजरिए में कोई बदलाव नहीं आया है। चीन ने कहा कि इस मुद्दे पर अभी आम सहमति नहीं बन पाई है।

बता दें कि चीन ने अजहर मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के प्रस्ताव पर तकनीकी रोक लगाई थी लेकिन कुछ ही घंटो में इस रोक की समय सीमा खत्म होने वाली है। समय सीमा खत्म होने से पहले आई चीन की इस प्रतिक्रिया से यह सवाल फिर से उठने लगे हैं कि क्या चीन एक बार फिर से इस प्रस्ताव पर वीटो लगाएगा?
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, हुआ चुनयिंग ने कहा, 'हमने इस प्रस्ताव पर तकनीकी रोक इसलिए लगाई थी जिससे कमिटी और सदस्यों को इस मुद्दे पर विचार के लिए अधिक समय मिल सके। इस मुद्दे पर अभी भी आम सहमित नहीं बन पाई है।' चुनयिंग ने आगे कहा, 'हम कमिटी के फैसलों का पालन करते रहेंगे। कमिटी के अपने नियम हैं। यह जरूरी है सभी इस मुद्दे पर सर्वसम्मति पर पहुंचे।' बता दें कि चीन ने फरवरी और अगस्त महीने में अजहर मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के प्रस्ताव पर वीटो लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications