नीरव मोदी की 'अनहैप्पी' होली, ब्रिटेन की इस खतरनाक जेल में गुजारनी पड़ी रात

लंदन। भगौड़े हीरा कारोबारी नीवर मोदी की इस बार की होली अपने शानदार अपार्टमेंट्स की जगह इंग्लैंड की सबसे ज्यादा कैदियों वाली खतरनाक जेल में कटी। ब्रिटेन की इस जेल की गिनती ब्रिटेन के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले जेलों में होती है। बता दें कि हीरा व्यापारी नीवर मोदी धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना करना पड़ा है। इसी मंगलवार को ब्रिटेन की पुलिस ने नीरव मोदी को गिरफ्तार किया था।

कोर्ट ने 29 मार्च तक हिरासत में भेजा

कोर्ट ने 29 मार्च तक हिरासत में भेजा

मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद ब्रिटेन की पुलिस ने बुधवार को 48 वर्षीय नीरव मोदी को लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में जिला जज मैरी मैलन के सामने पेश किया। हां कोर्ट ने नीरव की जमानत की याचिका को खारिज करते हुए 29 मार्च तक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद नीरव को दक्षिण- पश्चिम लंदन की वांडस्वर्थ जेल भेज दिया गया। इसी बीच गुरुवार को होली भी थी, लेकिन नीरव मोदी को जेल में ही अपने साथी कैदी के साथ दिन गुजारना पड़ा।

खतरनाक कैदियों के साथ गुजारनी पड़ रही रात

खतरनाक कैदियों के साथ गुजारनी पड़ रही रात

इस जेल में कैदियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि नीरव को अलग से कोई सेल नहीं मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक इस जैल में 1,430 कैदी है और पूरी पूरी जेल कैदियों से भरी पड़ी है। ऐसे में इसमें कोई दो राय नहीं है कि नीरव मोदी को खतरनाक कैदियों के साथ ही रहना पड़ेगा। पिछले साल जब ब्रिटेन के चीफ इंस्पेक्टर प्रीजन, पीटर क्लार्क ने यहां निरीक्षण किया था तो उन्होंने पाया कि इस जेल में कई कैदियों का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है, यहां तक कई सारे कैदी यहां जान भी दे चुके हैं।

सेल की क्षमता एक कैदी की लेकिन रहते हैं दो

सेल की क्षमता एक कैदी की लेकिन रहते हैं दो

इसके साथ-साथ निरीक्षक ने यह भी कहा था कि इस जेल की सेल में एक आदमी के रहने लायक ही बनाया गया है, लेकिन कैदियों की संख्या इतनी है कि एक सेल में दो कैदियों को साथ रहना पड़ता है। शौचालय की ठीक से सफाई नहीं होती है और कैदियों को सेल से बाहर रहने के लिए बहुत कम समय मिलता है। ऐसे में आलीशान बंगलों में मौज करने वाला हीरा व्यापारी को होली के दिन इसी जेल की सलाखों के पीछे कैद रहा। बता दें कि नीरव मोदी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वो बैंक में खाता खुलवाने पहुंचा था। जबकि वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने 7 दिन पहले ही मोदी के खिलाफ वॉरंट जारी किया था।

यह भी पढ़ेंं- लंदन में रहकर कितने रुपए महीने कमा रहा था नीरव मोदी, कोर्ट में दिखाई सैलरी स्लिप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+