9 साल का डेविड बालोगुन बना ग्रेजुएट, ढाई साल में पूरी की हाई स्कूल परीक्षा, अब ब्लैकहोल पर करेगा रिचर्स
माइकल कर्नी ने महज 6 साल की उम्र में स्नातक का रिकॉर्ड 1990 में बनाया था। उनकी यह उपलब्धि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है जिसे अब तक तोड़ा नहीं जा सका है।

Image: Twitter
पेंसिल्वेनिया के रहने वाले डेविड बालोगुन अभी महज 9 साल के हैं। लेकिन अपनी उपलब्धियों से इस बच्चे ने साबित किया है कि आप बड़ी चीजों के लिए कभी भी छोटे नहीं होते। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में नौ साल के इस लड़के ने सबसे कम उम्र में ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के गुट में शामिल हो गए हैं। द गार्डियन की एक रिपोर्ट में डेविड बालोगुन की इस उपलब्धि का जिक्र है।
स्कूल ने सौंपी डिप्लोमा की डिग्री
द गार्डियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक डेविड बालोगुन ने हाल ही में अपने राज्य की राजधानी हैरिसबर्ग में स्थित रीच साइबर चार्टर स्कूल से एक डिप्लोमा प्राप्त किया है। वह इस स्कूल से डिस्टेंस एजुकेशन कर रहे थे। इतिहास और संस्कृति वेबसाइट Oldest.org द्वारा संकलित सूची के अनुसार, यह उपलब्धि डेविड को सबसे कम उम्र के स्नातक करने वाले बच्चों में से एक बनाती है। हालांकि इस वेबसाइट की मानें तो अभी भी डेविड सबसे कम उम्र में स्नातक करने वाले छात्र नहीं हैं।
6 साल की उम्र में स्नातक का रिकॉर्ड
इस सूची में डेविड से भी कम उम्र के छात्र माइकल कर्नी शामिल हैं। माइकल कर्नी ने महज 6 साल की उम्र में स्नातक का रिकॉर्ड 1990 में बनाया था। उनकी यह उपलब्धि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है जिसे अब तक तोड़ा नहीं जा सका है। हालांकि डेविड ने पुलित्जर पुरस्कार विजेता पत्रकार रोनन फैरो को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने महज 11 साल की उम्र में स्नातक पास किया था।
ब्लैक होल का अध्ययन करना चाहते हैं बालुगोन
डेविड ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने कई पसंदीदा शिक्षकों को दिया है। डेविड ने WGAL टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि वो आगे जाकर क्या बनना चाहते हैं इसको लेकर कोई संशय नहीं है। उन्होंने कहा कि वो एक खगोल वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। और ब्लैक होल और सुपरनोवा का अध्ययन करना चाहते हैं। डेविड के माता-पिता दोनों के पास उन्नत शैक्षणिक डिग्री है, लेकिन उन्होंने WGAL को बताया कि इस तरह की असाधारण बुद्धि वाले बच्चे को पालना चुनौतीपूर्ण है।
महज ढाई साल में पूरा किया हाईस्कूल
डेविड की मां, रोन्या बालोगुन ने बताया कि जब हमने पहली कक्षा में अपने बच्चे की एडमिशन के लिए के लिए उसका परीक्षण करा रहे थे, तो वह गणित और अंग्रेजी में दूसरी कक्षा का स्तर पहले ही पास कर चुका था। डेविड ने कोरोना आपदा के दौरान 2020 की शुरुआत में लॉकडाउन से कुछ समय पहले स्कूल शुरू किया था और तीन साल से भी कम समय में 4.0 जीपीए से अधिक के साथ इसे पूरा किया। इसके ढाई साल बाद, उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications