ब्रिटिश परमाणु पनडुब्‍बी में हो रही थीं सेक्‍स-कोकीन पार्टी

नई दिल्ली। ब्रिटिश नेवी के नौ नौसैनिकों को अपने पद से बर्खास्त कर दिया गया है। ब्रिटेन की नौसेना ने अफसरों पर लगे संगीन आरोपों को बाद अपने 9 अफसरों को नौकरी से निकाल दिया है। इन सभी नौसैनिकों पर परमाणु पनडुब्बी में तैनात थे, लेकिन सैक्स स्कैंडल में शामिल होने के बाद नौसेना ने इन्हें पद से बर्खास्त कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस पनडुब्बी में खुलेआम सेक्स और कोकीन पार्टी चल रही थी। अफसर अपनी महिला सहकर्मियों से खुलेआम संबंध बना रहे थे। काम के दौरान कोकीन का सेवन किया जा रहा था, लेकिन अब इसका भंडाफोर हो चुका है, लेकिन इस स्कैंडल ने ब्रिटिश नेवी को शर्मसार कर दिया है।

 ड्यूटी के दौरान कोकीन पार्टी

ड्यूटी के दौरान कोकीन पार्टी

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इन नौसैनिकों पर काम के दौरान ड्रग्स के इ स्तेमाल का आरोप लगा है। जांच के दौरान इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी के खून में कोकीन ड्रग्स पाई गई। इन अफसरों पर महिला सहकर्मियों के साथ संबंध बनाने का आरोप लगा है। ये सभी HMV वर्जिलेंट में तैनात थे, लेकिन काम के दौरान इन्होंने जो घिनौनी हरकत की है उसकी वजह से दुनियाभर में ब्रिटेन की नेवी की शर्मसार होना पड़ रहा है।

 अब तक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल

अब तक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल

ब्रिटेन नेवी के इतिहास में इसे अब तक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया जा रहा है, जहां एक साथ नौ अफसरों को स्कैंडल में फंसे होने की वजह से नौकरी से निकाला गया। अधिकारियों की हरकत उस वक्त सामने आई जब परमाणु पनडुब्बी हथियारों को लेने के लिए अमेरिका में डॉक कर चुकी थी। ये पनडुब्बी अमेरिका परमाणु हथियार लेने पहुंची थी, लेकिन वहां ये अधिकारी अय्याशी का खेल खेल रहे थे। इस दौरान एक शख्स को स्विमिंग पूल में एक वेश्या के साथ यौन संबंध रखने के लिए कहा गया है।

 महिला सहकर्मी के साथ अफेयर

महिला सहकर्मी के साथ अफेयर

नेवी ने पनडुब्बी के सेकेंड-इन-कमांडर लेफ्टिनेंट कमांडर माइकल सील को भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया। 36 साल के सील पर अपनी महिला सहकर्मी के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगा है। नेवी ने उस महिला सहकर्मी को भी बर्खास्त कर दिया है। नेवी ने पनडुब्बी के 41 साल के कमांडर स्टुअर्ट आर्मस्ट्रांग, और 25 साल के उप-लेफ्टिनेंट रेबेका एडवर्ड्स को भी बर्खास्त कर दिया है। पनडब्बी के 168 कर्मचारियों में से 9 को इन स्कैंडल में फंसे होने की वजह से नौकरी से बाहर निकाल दिया गया है। इसे ब्रिटेन की नौसेना का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+