Nimisha Priya Case: 'निमिषा प्रिया और अब्दो मेहदी ने कर ली थी शादी', भाई ने किया चौंकाने वाला दावा
Nimisha Priya Case: केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा को यमन ने अगली तारीख तक टाल दिया है, लेकिन मृतक अब्दो मेहदी के परिवार ने कहा है कि निमिषा प्रिया को हम कोई माफी नहीं देंगे और उसे फांसी की सजा होकर रहेगी। परिवार का आरोप है कि भारतीय मीडिया मामले को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है।
कैसे मिली फांसी की सजा?
निमिषा को अपने बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या की करने के आरोम में दोषी पाया गया था, और उन्हें इसी मामले पर 16 जुलाई को मौत की सजा दी जानी थी। लेकिन यमन के स्थानीय प्रशासन ने 16 जुलाई 2025 को होने वाली उनकी मौत की सजा का दिन फिलहाल टाल दिया है। फांसी की सजा टलने पर मृतक के परिवार ने निमिषा पर गंभीर आरोप लगाएं हैं।

क्या हैं मृतक के परिवार के आरोप?
निमिषा प्रिया की फांसी टलने पर मृतक अब्दो मेहदी के भाई अब्देल फतेह महदी का बयान सामने आया है। अब्देल फतेह महदी ने कहा कि इस अपराध के लिए निमिषा को कोई माफी नहीं मिलेगी उसे फांसी की सजा होकर रहेगी। अब्देल ने यह भी आरोप लगाया कि, भारतीय मीडिया चीजों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है।
'निमिषा के वकील के तर्क झूठे'
अब्देल फतेह महदी ने निमिषा प्रिया के वकील के उन आरोपों से साफ इनकार किया जिनमें कहा गया था कि उनके भाई तलाल ने निमिषा का शोषण किया और उनका पासपोर्ट अपने कब्जे में लिया था। अब्देल फतेह महदी ने आगे कहा कि निमिषा के वकील ने जो तर्क दिए वे सभी झूठे हैं। साजिशकर्ता (निमिषा) ने कभी इसका जिक्र नहीं किया और ना ही ये दावा किया कि मेरे भाई (तलाल महदी) ने उनका पासपोर्ट रख लिया था। अब्देल ने भी दावा किया कि उनके भाई तलाल पर 'निमिषा का शोषण' करने की बातें महज अफवाह हैं।
'निमिषा और अब्दो मेहदी ने कर ली थी शादी'
अब्दो मेहदी के भाई अब्देल ने यह भी बताया कि, "उन दोनों ने एक-दूसरे को जाना और उन्होंने एक मेडिकल क्लीनिक के लिए कमर्शियल पार्टनरशिप शुरू की। फिर इसके बाद उनकी शादी हुई और 3-4 साल तक वो इस रिश्ते में रहे। उन्होंने आगे कहा, "बड़े अफ़सोस की बात है कि सच को छुपाने की कोशिश हो रही है। हत्या के दोषी को पीड़ित बना कर पेश किया जा रहा है और एक अपराध को सही साबित करने की कोशिश हो रही है।
माफी के सवाल पर कही बड़ी बात
इस मामले में समझौते यानी निमिषा प्रिया को माफी के सवाल पर अब्देल ने कहा, "उन्हें माफी देने की कोशिश पर हमारा विचार बिलकुल साफ है। हम चाहते हैं कि इस मामले पर 'खुदा का कानून' लागू किया जाए। इससे कम में हम नहीं मानने वाले।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications