निक्की हेली ने दिया विवादित बयान, कहा- 5 साल के भीतर हो सकती है जो बाइडेन की मौत, कमला हैरिस होंगी राष्ट्रपति

डेमोक्रेट्स ओर रिपब्लिकन दोनों ही पार्टी के शीर्ष नेता जो बाइडेन हों या डोनाल्ड ट्रम्प की उम्र 75 के पार है। यही वजह है कि निकी हेली ने एज कार्ड खेलना शुरू किया है।

Biden will likely die in five years i

अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए जो बाइडेन ने अपनी दावेदारी की घोषणा कर दी है। ऐसी उनकी उम्र को लेकर विरोध तेज हो गए हैं। राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार निक्की हेली ने बाइडेन की उम्र को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है।

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में रिपब्लिकन उम्मीदवार निक्की हेली ने कहा कि अगर बाइडन अगला राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो संभवतः पांच सालों के भीतर उनकी मौत हो जाएगी। उनकी जगह कमला हैरिस को देश की कमान मिल जाएगी।

निक्की हेली ने इस बात पर जोर दिया कि अगर बाइडन को दूसरे कार्यकाल के लिए वोट दिया जाता है तो उनके समर्थकों को 'राष्ट्रपति के रूप में हैरिस' की उम्मीद करनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'यह मानना कि वह 86 साल की उम्र तक राष्ट्रपति बने रहेंगे, मुझे नहीं लगता कि संभव है।'

निक्की हेली ने कहा कि यदि आप राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन को वोट दे रहे हैं तो समझिए कि आप कमला हैरिस को चुन रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब हेली ने अपने कैंपेन में राष्ट्रपति उम्मीदवार की उम्र को मुद्दा बनाया है।

निक्की हेली ने पहले भी कहा था कि 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं की मानसिक योग्यता परीक्षा लेनी चाहिए। कैलिफोर्निया की गवर्नर रह चुकीं निक्की ने दावा किया कि जो बाइडेन की वृद्धावस्था उनकी निर्णय लेने की प्रक्रिया में बाधा बन सकती है।

निक्की ने कहा कि देश को चलाने के लिए अमेरिका को अपेक्षाकृत युवा लोगों की आवश्यकता है। निक्की ने कहा कि देश की कमान ऐसे नेता के हाथों में होना चाहिए जो मेंटली और फिजिकली पूरी तरह फिट हो, क्योंकि हम सुपरपॉवर हैं।

आपको बता दें कि जो बाइडेन अमेरिका के इतिहास में सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं। अभी उनकी उम्र 80 साल है। उनकी उम्र को लेकर वे कई बार विरोधियों के निशाने पर आ चुके हैं। व्हाइट हाउस यह दर्शाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है कि बाइडेन सक्रिय और फिट हैं।

व्हाइट हाउस बाइडेन की यात्राओं की एक स्प्रेडशीट कर रहा है और सूट जैकेट में जॉगिंग करते हुए उनके वीडियो तक जारी कर रहा है। हालांकि बाइडन लगातार अपनी उम्र से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते आए हैं। उनका कहना है कि वह 'अच्छा महसूस कर रहे हैं'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+