50 ताकतवर मांओं की सूची में दो भारतीय महिलाएं

Nikki Haley, Neera Tanden among 50 Most Powerful Moms
वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना की रिपब्लिकन गवर्नर निक्की हेली और सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस संस्था की अध्यक्ष नीरा टंडन को द वर्किंग मदर पत्रिका ने 2014 की 50 सबसे अधिक ताकतवर मांओं की सूची में शामिल किया है। भारतीय सिख प्रवासी माता-पिता की संतान निम्रता निक्की रंधावा, जो अब निक्की हेली हैं, को राजनीति के क्षेत्र में योगदान के लिए द वर्किंग मदर्स की सूची में स्थान मिला है।

पत्रिका में कहा गया है कि 2010 में अपने चुनाव के दौरान हेली अमेरिका की सबसे कम उम्र की गवर्नर और दक्षिण कैरोलिना की पहली महिला गवर्नर थी। गवर्नर चुने जाने से पहले उन्होंने 2005 से 2010 तक कैरोलीना के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य के रूप में सेवा दी थी। वहीं, नीरा टंडन हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान नीति निदेशक के रूप में काम कर चुकी हैं।

पत्रिका ने उन्हें राजनीति के क्षेत्र की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में स्थान दिया है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के येल लॉ स्कूल से स्नातक टंडन ओबामा और क्लिंटन के प्रशासन में घरेलू नीति निदेशक और थिंक टैंक की सदस्य के रूप में सेवा दे चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+