बोको हराम के कब्जे में 219 लड़कियां, मिली सिर्फ एक
अबुजा। दो वर्ष पहले नाइजीरिया के खतरनाक आतंकी संगठन बोको हरम ने 219 लड़कियों को एक बोर्डिग स्कूल से अगवा कर लिया था। नाइजीरिया की सेना को दो वर्ष एक सफलता हाथ लगी जब उसे एक लड़की मिल गई।
पढ़ें- सोशल मीडिया पर नाइजीरिया की लड़कियों के लिए मुहिम 'ब्रिंग बैक आर गर्ल्स'

बताया जा रहा है कि यह लड़की प्रेग्नेंट है। इन लड़कियों को नाइजीरिया के चिबोक कस्बे के अगवा कर लिया गया था। जो लड़की मिली है उसके मिलने की जानकारी उसके अंकल ने दी है।
बुधवार को लड़की के अंकल ने बताया कि वह प्रेग्नेंट है और सदमे में है। इस लड़कीका नाम अमीना अली नकेई है और बड़ी मुश्किल से यह आतंकियों की कैद से आजाद हो पाई है।
दो साल पहले हुई इस घटना की विश्व स्तर पर काफी चर्चा हुई थी। इस घटना के बाद एक कैंपेन, 'ब्रिंग आर गर्ल्स बैक' भी चलाया गया था और मिशेल ओबामा जैसी हस्तियां उस कैंपेन का हिस्सा थीं।












Click it and Unblock the Notifications