New Zealand: दिल टूटे आशिकों पर करोड़ों खर्च करेगा न्यूजीलैंड, ब्रेकअप से उबरने का सरकारी प्लान
न्यूजीलैंड में सोशल वेलफेयर पर काफी ध्यान दिया जाता है और सरकार का मकसद ये है, कि युवाओं को परिवार और रिश्तों से फिर से जोड़ा जाए।

New Zealand Government Break Up Plan: न्यूजीलैंड की सरकार ने अब अपने देश के दिल की चोट खाए लोगों की मदद करने के लिए अहम प्लान की घोषणा की है, जिसके जरिए ब्रेकअप के बाद लोगों की मदद सरकार करेगी। न्यूजीलैंड सरकार का अपने इस प्लान का मकसद ये है, कि ब्रेकअप के बाद युवाओं का परिवार के प्रति संवेदनाएं खत्म ना हों और वो उन हालातों से बेहतर तरीके से बाहर आ पाएं और एक बार फिर से अपने परिवार और रिश्तों के साथ जुड़ सके। न्यूजीलैंड सरकार ने इस प्लान के लिए 40 लाख डॉलर का बजट रखा है।
ब्रेकअप के बाद सरकार का साथ
बुधवार को न्यूजीलैंड सरकार की प्रेस रिलीज में इस प्लान की पुष्टि की गई है, जिसमें कहा गया है, कि "हम जानते हैं कि ब्रेक-अप चोट पहुंचाते हैं।" प्रेस रिलीज में कहा गया है, कि न्यूजीलैंड सरकार ने 'लव बेटर' अभियान की शुरूआत की है और यह पहल, परिवार को संभावित नुकसान की रोकथाम से बचाने के लिए है। सरकार की कोशिश की है, कि देश की युवा पीढ़ी दिल के चोट से बेहतर तरीके से निपटें और अपने जीवन को फिर से सही अंदाज में पटरी पर लाएं। रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड सरकार अपने इस प्लान पर अगले तीन सालों में 40 लाख डॉलर खर्च करेगी और यह अभियान देश के सामाजिक विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जाएगा। बयान में कहा गया है, कि "ये पहल इन रचनात्मक अनुभवों के माध्यम से युवाओं का समर्थन करेगी, ताकि सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए कि वे भविष्य के रिश्तों को कैसे देखते हैं, इसको लेकर काम किया जा सके।"

Recommended Video

दिल के चोट में सरकार का मरहम
न्यूजीलैंड की सामाजिक विकास और रोजगार मंत्री प्रियंका राधाकृष्ण ने अभियान की उत्पत्ति का खुलासा करते हुए कहा, कि "1,200 से ज्यादा युवा कीवी ने हमें बताया, कि उन्हें प्यार और चोट के शुरुआती अनुभवों से निपटने के लिए समर्थन की आवश्यकता है और ब्रेक-अप को एक आम चुनौती के रूप में पहचाना गया।" 'ओन द फील्स' नाम के इस कार्यक्रम को बढ़ावा देते हुए, इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को अपने साथियों की मदद करने के लिए अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जो समान चुनौती का सामना कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अलग अलग प्लेटफॉर्म के जरिए ऐसे युवाओं की पहचान कर उनकी काउंसिलिंग की जाएगी, ताकि उनके दिल का बोझ उतर सके और फिर से वो सामान्य जिंदगी में लौट सकें। मंत्री राधाकृष्णन ने कहा, कि "न्यूजीलैंड के पास परिवार और यौन हिंसा के शर्मनाक आंकड़े हैं और हमें इस चक्र को तोड़ने के लिए नए तरीकों की जरूरत है।" गार्जियन ने बताया, कि एक सरकारी सर्वेक्षण के अनुसार, न्यूजीलैंड की आबादी में 16-24 साल के 87%, जो रिश्ते में रहे हैं, उन्होंने ब्रेकअप के बाद गहरे नुकसान के बारे में बताया है।












Click it and Unblock the Notifications