न्‍यूजीलैंड: गोलीबारी की घटना में 49 लोगों की मौत, पीएम ने कहा पूरी योजना के तहत हुआ आतंकी हमला

वेलिंगटन। कीवी देश न्‍यूजीलैंड शुक्रवार को सबसे खतरनाक आतंकी हमले का शिकार हुआ। क्राइस्‍टचर्च की दो मस्जिदों अल नूर और लिनवुड में हुए हमले में अब तक 49 लोगों की मौत हो गई है। न्‍यूजीलैंड के पुलिस कमिश्‍नर माइक बुश ने इस बात की पुष्टि कर दी है। शुक्रवार की नमाज अता करने और प्रार्थना करने आए लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसने लगीं और देखते ही देखते प्रार्थना का माहौल जिंदगी के लिए दुआ मांगने वाले माहौल में तब्‍दील हो गया। पूरे शहर में लॉकडाउन की स्थिति है और पुलिस की ओर से बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च कर दिया गया है। पीएम जेसिंडा आरड्रेन ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि इस हमले को अंजाम देने वाले लोगों के लिए देश में कोई जगह नहीं है।

ऑस्‍ट्रेलिया का रहने वाला हमलावर

ऑस्‍ट्रेलिया का रहने वाला हमलावर

इस हमले को जिस शख्‍स ने अंजाम दिया है वह ऑस्‍ट्रेलिया का रहने वाला है। ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन ने शूटर को चरमपंथी, राइट विंगर और एक आतंकी करार दिया है। कीवी पीएम आरड्रेन ने कहा है कि यह एक आतंकी हमला है और एक योजना के तहत इसे अंजाम दिया गया है। हमले से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो फुटेज को शेयर किया गया। इसके अलावा करीब 17 मिनट तक हमले की लाइव स्‍ट्रीमिंग गो प्रो पर हो रही थी।

हमले की लाइव स्‍ट्रीमिंग

हमले की लाइव स्‍ट्रीमिंग

लाइव स्‍ट्रीमिंग में हमलावर ने न सिर्फ अपनी कार में रखे हथियार को दिखाया बल्कि वह एक-एक करके लोगों को जान से मार रहा था, यह भी साफ नजर आ रहा था। कहा जा रहा है कि हमला बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम को निशाना बनाकर किया गया जो मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के लिए आई थी। पीएम आरड्रेन ने कहा कि हमले के लिए न्‍यूजीलैंड को चुना गया क्‍योंकि यह देश आज भी विभिन्‍नता, उदारता और प्रेम जैसे आदर्शों का प्रतिनिधित्‍व करता है।

एक हमलावर की उम्र 28 वर्ष

एक हमलावर की उम्र 28 वर्ष

हमले के बाद मीडिया से बात करते हुए जेसिंडा ने कहा, 'न्‍यूजीलैंड उन लोगों का घर है जो इन आदर्शों को साझा करते हैं और जब कभी भी इनकी जरूरत लोगों को पड़ेगी, न्‍यूजीलैंड में उन्‍हें जगह मिलती रहेगी।' पीएम के मुताबिक हमला उनके आदर्शों को हिला नहीं सकता है। आतंकी हमले में शामिल एक व्‍यक्ति की पहचान ऑस्‍ट्रेलियाई मूल के ब्रेनटॉन टारैंट के तौर पर हुई है और उसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। ब्रेनटॉन ने 73 पेज का एक मैनिफेस्‍टो भी ऑनलाइन पोस्‍ट किया है। इसमें उसने खुद को व्‍हाइट सुपरमासिस्‍ट करार दिया है।

मिलिट्री यूनिफॉर्म पहने हुए हमलावर

मिलिट्री यूनिफॉर्म पहने हुए हमलावर

हमलावर ने मिलिट्री यूनिफॉर्म पहनी हुई थी। वह एक ऑटोमैटिक हथियार से फायरिंग करता जा रहा था। जो वीडियो है वह काफी दिल दहला देने वाला है और जिसमें हमलावर को प्‍वाइंट ब्‍लैंक रेंज से फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। दो लोगों की हत्या इस हमलावर ने की और इसमें से एक लड़की है जो जमीन पर लेटी है और मदद के लिए चिल्‍ला रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर ऑस्‍ट्रेलियाई मूल का है और उसके माता-पिता ब्रिटिश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+