छह हफ्तों की मैटरनिटी लीव के बाद न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा ऑफिस वापस लौटीं
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आरड्रेन छह हफ्तों की मैटरनिटी लीव के बाद अपने ऑफिस वापस लौट आई हैं। जेसिंडा ने जून में एक बेटी को जन्म दिया है।
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आरड्रेन छह हफ्तों की मैटरनिटी लीव के बाद अपने ऑफिस वापस लौट आई हैं। जेसिंडा ने जून में एक बेटी को जन्म दिया है। सोमवार को कैबिनेट की मीटिंग हुई और इस मीटिंग में जेसिंडा ने सरकार को सही तरीके से चलाने के लिए अपने कलीग्स और डिप्टी पीएम विंस्टन पीटर्स को थैंक्यू कहा। जेसिंडा ने कहा, 'पिछले छह हफ्ते बहुत ही शानदार रहे ना केवल स्वस्थ बेटी को जन्म देने के कारण बल्कि कैबिनेट और न्यूजीलैंड के लोगों की तरफ से मिले तोहफे की वजह से भी। ' जेंसिंडा ने पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देने वाली दूसरी निर्वाचित विश्व नेता है। उनसे पहले पाकिस्तान की पहली महिला पीएम बनी बेनजीर भुट्टो ने यह इतिहास बनाया था।

पिछले वर्ष बनीं थी कीवी देश की पीएम
पिछले दिनों जेंसिंडा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बेटी की देखभाल करते हुए उन्हें यह अनुभव हुआ कि क्यों लोगों को राजनीति के लिए वक्त नहीं मिल पता होगा और यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह यह तय करें कि लोग राजनीति में आएं या नहीं। जेसिंडा ने अपनी बेटी का नाम नेवे रखा है। जेसिंडा ने बताया कि नेवे का मतलब चमकीला और बर्फ होता है। आरड्रेन दुनिया के कुछ चुनिंदा नेताओं में से हैं जो पीएम रहते हुए गर्भवती हुईं। इससे पहले पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो ने भी पीएम पद पर रहते हुए साल 1990 में बच्चे को जन्म दिया था। न्यूजीलैंड में आरड्रेन को काफी बड़ी तादाद में लोगों का समर्थन हासिल है। न्यूजीलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां पर महिलाओं को वोट करने का अधिकार सबसे पहले दिया गया था। साल 1983 में न्यूजीलैंड में महिलाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का हक मिला। आरड्रेन इस देश की तीसरी महिला पीएम हैं। आरड्रेन ने 19 अक्टूबर 2017 को पीएम का पद संभाला था और इससे छह दिन पहले यानी 13 अक्टूबर को उन्हें पता लगा था कि वह गर्भवती हैं।












Click it and Unblock the Notifications