न्यूजीलैंड की PM और उनका परिवार कोरोना पॉजिटिव, देश में 7441 नए संक्रमित मिले
वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न और उनका परिवार कोरोनावायरस की चपेट में आ गया है। अर्डर्न ने आज सुबह दुनिया को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पूरे प्रयासों के बावजूद दुर्भाग्य से मैं अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ कोरोना संक्रमित हो गई हूं।'

Recommended Video
प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के सैंपल जांचने वाले डॉक्टरों ने शनिवार को पुष्टि की कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। अब वे और उनका परिवार आइसोलेशन में हैं। अर्डर्न के अलावा उनके जीवनसाथी क्लार्क गेफोर्ड भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। इस बारे में अर्डर्न ने कहा, "हम रविवार से आइसोलेशन में हैं। पहली बार क्लार्क की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उनके बाद बुधवार को नेव (अर्डर्न की बेटी) और कल रात मेरी जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।,"

महिला प्रधानमंत्री ने कहा, "कोरोनावायरस का संक्रमण और ज्यादा न फैले हम इस पर जोर रहे हैं। मुझे आशा है कि आप भी अपना अच्छा ख्याल रखेंगे।"
इस बीच, न्यूजीलैंड में कोविड-19 के 7,441 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 2,503 मामले, न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया गया कि, देश में महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक 1,026,715 मामले दर्ज हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications