न्यूजीलैंड में दक्षिणपंथी सरकार: अगले PM होंगे क्रिस्टोफर लक्सन, भारत संग संबंध मजबूत करने के हैं पक्षधर
न्यूजीलैंड में 14 अक्टूबर को हुए चुनाव में दक्षिणपंथी पार्टी को जीत मिली है। पूर्व बिजनेसमैन क्रिस्टोफर लक्सन चुनाव जीत गए हैं। वह देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। इसके साथ ही न्यूजीलैंड में 6 सालों से चल रही उदारवादी सरकार सत्ता से बाहर हो गई है।
लक्सन की नेशनल पार्टी को करीब 40 फीसदी वोट मिले। क्रिस हिप्किंस के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को 25 प्रतिशत से थोड़ा अधिक वोट मिला था, जो पिछले चुनाव के अनुपात में लगभग आधा है। क्रिस हिप्किंस की पार्टी एसीटी पार्टी संग गठबंधन सरकार चलाएंगी।

हालांकि नेशनल पार्टी और एसीटी को अभी तक पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हुआ है। नेशनल पार्टी ने 50 सीटें जीतीं और एसीटी पार्टी ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है। 121 सीटों वाली संसद में सिर्फ एक सीट का बहुमत हासिल किया।
दोनों दलों के पास वर्तमान में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या है। लेकिन दिक्कत ये है कि अभी भी लगभग 567,0000 विशेष वोट या लगभग 20% वोट गिने जाने बाकी हैं। आधिकारिक परिणाम 3 नवंबर को आने वाले हैं और माना जा रहा है कि अंतिम गणना के समय गठबंधन को कम से कम एक सीट का नुकसान हो सकता है।
यदि नेशनल और एसीटी एक सीट कम पाते हैं तो उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें नहीं होंगी। तब उन्हें लोकलुभावन पार्टी न्यूजीलैंड फर्स्ट के साथ एक समझौते पर पहुंचने की आवश्यकता होगी।
लक्सन ने अभी तक नेता विंस्टन पीटर्स से बात नहीं की है लेकिन उन्होंने कहा है कि वह स्थिर सरकार बनाने के लिए उनके साथ काम करने को तैयार हैं।
क्रिस्टोफर लक्सन ने राजनीति में साल 2020 में प्रवेश किया था। उनकी नेशनल पार्टी, जीवन यापन की लागत को कम करने, कर राहत प्रदान करने और स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा में सुधार के लिए अभियान चला रही थी।
लक्सन ने ऑकलैंड में मीडिया से कहा, "हम एक मजबूत और स्थिर सरकार देने जा रहे हैं जो काम पूरा करेगी।"
पिछले साल हुए सर्वेक्षणों से पता चला था कि न्यूजीलैंड लेबर पार्टी की लोकप्रियता 2017 के बाद से सबसे कम हो गई है, जबकि राइट ब्लॉक नेशनल पार्टी की लोकप्रियता बढ़ गई है।
इसके अतिरिक्त, अर्डर्न की लोकप्रियता कम हो गई थी, जबकि नेशनल पार्टी के नेता क्रिस्टोफर लक्सन की लोकप्रियता बढ़ गई थी। इसके बाद इसी साल जनवरी में जेसिक अर्डर्न ने इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह क्रिस हॉप्किंग्स देश के पीएम बने थे।
भारत के लिए, सरकार में बदलाव का मतलब न्यूजीलैंड के साथ बेहतर संबंध हो सकता है, जिससे व्यापार, लोगों से लोगों के बीच संबंध और भारत-प्रशांत रणनीति पर मजबूत सहयोग होगा।
लक्सन को भारत के प्रति आशावादी माना जाता है, वे कह चुके हैं, "भारत के साथ एक गहन राजनीतिक संबंध बनाना भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर पहुंचने की कुंजी है, जो कि वर्तमान सरकार में गायब है"।












Click it and Unblock the Notifications