भूकंप के 48 घंटे तक इस देश ने झेले 1,000 झटके और 100,000 भूस्‍खलन

भूकंप आने के 48 घंटों बाद न्‍यूजीलैंड ने 1,000 झटके और 100,000 लैंडस्‍लाइड्स का सामना किया।

वेलिंगटन। रविवार को न्‍यूजलैंड में भयंकर भूकंप के बाद सुनामी आई थी। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ लेकिन फिर भी न्‍यूजीलैंड लगातार झटके झेलने को मजबूर है। भूकंप और सुनामी के बाद न्‍यूजीलैंड में झटकों और भूस्‍खलन का सिलसिला जारी है।

new-zealand-earthqauake.jpg

गंभीर थे झटके

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप आने के 48 घंटे बाद न्‍यूजीलैंड 1,000 से भी ज्‍यादा झटके झेल चुका है।

अब तक न्‍यूजीलैंड में 1,212 झटके आ चुके हैं और 100,000 से ज्‍यादा भूस्‍खलन की घटनाएं हो चुकी हैं। इन झटकों में से कुछ तो काफी गंभीर थे।

भूस्‍खलन से परेशान लोग

न्‍यूजीलैंड में भूकंप को रिकॉर्ड करने वाले जियोनेट ने इन झटकों को रिकॉर्ड किया था। जियोनेट की ओर से कहा गया है कि प्रभावित इलाकों के ऊपर टोही विमानों के उड़ान भरने के बाद इस बात का पता लगा है कि 80,000 से 100,000 तक भूस्‍खलन भूकंप के बाद आ चुके हैं।

एयरफोर्स से लेकर नेवी तक राहत कार्यो में

न्‍यूजीलैंड के काइकोउरा जो कि एक तटीय इलाका है वहां पर सैंकड़ों लोग फंसे हुए हैं। यह इलाका क्राइस्‍टचर्च के उत्‍तर में है और सड़क मार्ग से पूरी तरह से कटा हुआ है।

न्‍यूजीलैंड एयरफोर्स के चार हेलीकॉप्टर्स को राहत कार्यों में लगाया है। अब तक 130 लोगों को निकाला जा चुका है।

वहीं रिपेार्ट्स की मानें तो अभी चार दिनों का समय लगेगा और तब जाकर प्रभावित इलाकों से लोगों का पूरी तरह से निकाला जा सकेगा।

बिल्डिंग्‍स खाली कराई गईं

न्‍यूजीलैंड की नेवी का जहां एनजेडएचएमएच केंटबरी फंसे हुए लोगों को खाने का सामान सप्‍लाई करने और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रवाना किया जा चुका है।

राजधानी वेलिंगटन का सेंट्रल वेलिंगटन यानी संसद के पास वाला इलाका इमारतों से घिरा हुआ है, उसे खाली करा लिया गया है।

इसके अलावा रेड क्रॉस के हेडक्‍वार्टर को भी खाली करा लिया गया है। यह हेडक्‍वार्टर नौ मंजिला है और इसके गिरने का खतरा बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+