New Zealand Cyclone: गैब्रियल चक्रवात के चलते न्यूजीलैंड में आपातकाल की घोषणा

न्यूजीलैंड में गैब्रियल साइक्लोन के चलते आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। न्यूजीलैंड के इतिहास में तीसरी बार ऐसा है जब आपातकाल की घोषणा की गई है।

new zealand

New Zealand Cyclone: न्यूजीलैंड में गैब्रियल साइक्लोन के चलते आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। न्यूजीलैंड के इतिहास में तीसरी बार ऐसा है जब आपातकाल की घोषणा की गई है। साइक्लोन गैब्रियल की वजह से कई जगह पर भारी बारिश, भूस्खलन और विशाल समुद्री लहरों की खबर सामने आई है। ऑकलैंड और उत्तर पूर्व में इस चक्रवात का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। नॉर्थलैंड, ऑकलैंड और कुछ अन्य क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा की गई है। स्कूल, लाइब्रेरी को बंद कर दिया गया है। सभी घरेलू उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट को बदला गया है। इस चक्रवात की वजह से न्यूजीलैंड में आम जनजीवन ठप हो गया है। कई जगहों पर बिजली गुल हो गई है, जिससे हजारों घर प्रभावित हुए हैं। सरकार की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि वह यात्रा करने से बचे।

इमरजेंसी मैनेजमेंट मंत्री काइरेन मैकएनल्टी ने स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8.43 बजे इस आपातकाल पर हस्ताक्षर किए। इसकी घोषणा से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस और विपक्ष के प्रवक्ता से बात की और दोनों ही इस आपातकाल की घोषणा के पक्ष में थे। मंत्री ने कहा कि आपात स्थिति है, तूफान की वजह से नॉर्थ आईलैंड के अधिकतर क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। यह आपातकाल प्रभावित इलाकों में बेहतर मदद पहुंचाने में मददगार साबित होगा। मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि सरकार ने पहले से कई दिनों से इन क्षेत्र में हर संभव मदद पहुंचा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+