Diwali 2024: न्यूयॉर्क में पहली बार बेहद खास होगी दिवाली, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, मेयर ने लिया बड़ा फैसला
Diwali 2024: न्यूयॉर्क शहर में मौजूद भारतियों के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां..यहां रहने वाले भारतियों के लिए इस साल दिवाली बेहद खास होने वाली हैं। क्योंकि, न्यूयॉर्क शहर के सभी स्कूल-कॉलेज दिवाली मनाने के लिए 1 नवंबर को बंद रहेंगे। यह पहली बार है जब शबर के स्कूलों ने इस छुट्टी को मान्यता दी है।
इस बात की जानकारी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर काम करने वाले दिलीप चौहान ने दी। उन्होंने कहा, 'इस साल न्यूयॉर्क में दिवाली बेहद खास है। शहर के इतिहास में पहली बार दिवाली के त्यौहार के लिए शुक्रवार 1 नवंबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप चौहान ने कहा, 'न्यूयॉर्क शहर में, जहां 1.1 मिलियन छात्र स्कूल में पढ़ रहे हैं, स्कूल को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना आसान नहीं था, यह एक बहुत बड़ी चुनौती थी।' बताया कि हिंदू समुदाय के लोग पिछले कई सालों से इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे।
उनकी मांग थी कि दिवाली के दिन न्यूयॉर्क के स्कूलों में छुट्टी होना चाहिए। स्कूलों में छुट्टी रहेगी तो हिंदू समुदाय के लोग आसानी से दिवाली मना सकेंगे। कहा कि वो मेयर एडम्स के आभारी हैं, जिन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि दिवाली कोई एक दिन का त्योहार नहीं है, यह पांच दिनों तक चलता है। इस दिन लोग मंदिर भी जाते है।
अब उन्हें मंदिर या स्कूल में से किसी एक को नहीं चुनना होगा। दिवाली अब एक मान्यता प्राप्त अवकाश है, इसलिए छात्रों को अब इस दुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। कहा कि 31 अक्टूबर को हैलोवीन की रात होने के बाद, उन पर अगले दिन स्कूल जाने का दबाव नहीं होगा। चौहान ने दिवाली को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए मेयर एरिक एडम्स का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि हमें बहुत गर्व है। साथ ही, मेयर एरिक एडम्स ने इस दिवाली को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसलिए, हम सभी उनके बहुत आभारी हैं। सभी को दिवाली की शुभकामनाएँ। बता दें, जून में न्यूयॉर्क शहर ने आधिकारिक तौर पर दिवाली पर सार्वजनिक स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी।
रोशनी का यह त्योहार दुनिया भर में हिंदुओं, जैनियों, सिखों और बौद्धों द्वारा मनाया जाता है। अमेरिकी प्रथम महिला जिल बिडेन और राष्ट्रपति जो बिडेन ने भी 28 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह की मेजबानी की।












Click it and Unblock the Notifications