पेरिस में लगे ISIS के पोस्‍टर, नए साल पर पूरे यूरोप में आतंकी हमले की धमकी

पेरिस। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने नए साल पर पेरिस में हमले की धमकी दी है। एक डिजिटल पोस्‍टर के माध्‍यम से आईएसआईएस ने धमकी दी है। इसमें लिखा है, 'हम नए साल का दिन नरक बना देंगे।' पोस्‍टर में आर्क डे ट्रायमफे के सामने लोगों की भीड़ है और एक उसके उपर खून टपकता एक नक्‍काशीदार चाकू लटका दिख रहा है। यह धमकी उस वक्‍त आया है जब पूरे यूरोप भर में क्रिसमस और न्‍यू ईयर की धूम अब धीरे-धीरे लोगों के सिर पर चढ़ रही है। आपको बता दें कि बीते साल जर्मनी की राजधानी बर्लिन में क्रिसमस बाजार में एक लॉरी ने अनके लोगों को रौंद दिया था जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया था।

पेरिस में जारी हुआ सुरक्षा अर्लट

पेरिस में जारी हुआ सुरक्षा अर्लट

बर्लिन अटैक के बाद जर्मनी में सुरक्षा को देखते हुए पेरिस में भी सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम कर दिए गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर शहर भर में पोस्‍टर्स लगवाएं हैं जिसमें लिखा गया है ''अगर आप बाजारों के बीच आती-जाती कारों के बीच बांधा डालते हैं तो शायद फिर आप आपने पैरों पर वापस नहीं जा पाएंगे। ऐसा इसलिए क्‍योंकि उस दौरान कार चढ़ा देने की अनुमति दी गई है।

पोस्‍टर में सैंटा को दिखाया घुटने के बल बैठे

पोस्‍टर में सैंटा को दिखाया घुटने के बल बैठे

आतंकियों ने पोस्‍टर में लिखा है कि वो पहले लंदन में हमला करेंगे फिर न्‍यूयॉर्क और रोम। इतना ही नहीं संगठन की तरफ से ब्रिटेन की रानी और पोप को भी धमकी दी गई है। इसके अलावा फीफा वर्ल्‍ड कप को भी निशाना बनाया गया है। यह टूर्नामेंट रुस के 11 शहरों में 14 जून से 15 जुलाई तक खेला जाएगा, जिसका फाइनल मुकाबला मॉस्को में होगा। इस आतंकी संगठन ने घटना को अंजाम देने से पहले ही लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। आईएसआईएस ने फुटबॉलर मेसी के पोस्टर का सहारा लिया है जिसमें वह उन्हें खून के आंसू रुलाते दिख रहे हैं। यह पोस्टर आईएसआईएस के माउथपीस वाफा फाउंडेशन ने इस पोस्टर को जारी किया है। पोस्टर में मेसी के फोटो के अलावा अरबी और अंग्रेजी में धमकी भरे संदेश भी लिखे हुए हैं।

आईएसआईएस के डिक्‍शनरी में नाकामयाबी जैसा शब्‍द नहीं

आईएसआईएस के डिक्‍शनरी में नाकामयाबी जैसा शब्‍द नहीं

पोस्टर के नीचे 'जस्ट टेरेरिज्म' टैग लाइन लिखी हुई है। वहीं दाई ओर लिखा है-"आप एक ऐसे स्टेट से लड़ रहे हैं जिसकी डिक्शनरी में नाकामयाबी जैसा कोई शब्द ही नहीं है। यह पोस्टर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है आैर रुस के लोगों में वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले डर पैदा होने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+