इस कपल को लेडीज बाथरूम में करनी पड़ी शादी, पीछे है एक बड़ी वजह

अपनी शादी का ख्वाब देख रहे एक कपल के सामने एक परिस्थिति आ गई कि उन्हें बाथरूम में शाद करनी पड़ी। न्यूजर्सी के रहने वाले ब्रायन और मारिया ने एक कोर्टहाउस के बाथरूम में शादी की कस्में खाईं। इस शादी ने सभी को हैरान कर दिया है।

न्यूजर्सी। हर कोई चाहता है कि उसकी शादी सबसे खास हो। इसके लिए अलग कपड़ों से लेकर अलग वेन्यू तक चुना जाता है लेकिन कभी-कभी चीजें मन मुताबिक नहीं होतीं। अपनी शादी का ख्वाब देख रहे एक कपल के सामने ऐसी परिस्थिति आ गई कि उन्हें बाथरूम में शाद करनी पड़ी। न्यूजर्सी के रहने वाले ब्रायन और मारिया ने एक कोर्टहाउस के बाथरूम में शादी की कस्में खाईं। इस शादी ने सभी को हैरान कर दिया है।

Couple

26 साल के ब्रायन और 21 साल की मारिया शादी के लिए 2 जनवरी को मनमाउथ काउंटी कोर्टहाउस में अपने परिवार वालों के साथ पहुंचे। दोनों इंतजार ही कर रहे थे कि ब्रायन को उनकी मां का फोन आया और उन्होंने बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ब्रायन फौरन दौड़कर अपनी मां को ढूंढने निकले। उन्होंने देखा कि उनकी मां लेडीज बाथरूम में हैं और उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है।

ब्रायन की मां की हालत काफी नाजुक हो गई थी इसलिए कोर्टहाउस के अधिकारियों ने उनकी मां को बाथरूम में ही ऑक्सीजन देने का निर्णय लिया। मां की हालत बिगड़ने के कारण ब्रायन और मारिया शादी को टालने का सोचने लगे जिसके लिए उन्हें 45 दिन और इंतजार करना पड़ता। शादी के टालने पर उन्हें मैरिज लाइसेंस लेने के लिए 45 दिन लगते। दोनों शादी को टालने के बारे में सोच ही रहे थे कि एक पुलिस अधिकारी ने शादी को बाथरूम में ही करने का सुझाव दिया। इसके लिए न सिर्फ ब्रायन और मारिया राजी हो गए बल्कि जज भी तैयार हो गईं।

इसके बाद दोनों ने बाथरूम में ही शादी की कस्में खाईं। ब्रायन ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने कहां शादी की। ये उनके और उनकी पत्नी के बीच की बात है। दोनों की शादी का वीडियो मनमाउथ काउंटी शेरिफ ऑफिस ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। ऑफिस ने ये भी बताया कि अब ब्रायन की मां एकदम ठीक हैं।

ये भी पढ़ें: Viral: ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिलने पर डीजे लेकर घर पहुंची लड़की, दर्द भरे गानों पर अकेले किया डांस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+