US Election 2024: न्यू हैंपशायर में ट्रंप और निक्की हेली की जबरदस्त टक्कर, भारतवंशी प्रत्याशी ने बनाई बढ़त

New Hampshire primary,

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए भारतीय मूल की निकी हेली और डोनाल्ड ट्रंप में आज एक बड़ा मुकाबला हो रहा है। न्यू हैम्पशायर देश में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए प्राइमरी का आयोजन कर रहा है।

निक्की हेली और ट्रंप के बीच अलगी जंग न्यू हैंपशायर में हो रही है जहां 2024 चुनाव कैलेंडर का पहला प्राइमरी आयोजन हुआ है। लगभग एक साल पहले जब रिपब्लिकन पार्टी की दावेदारी हासिल करने की रेस शुरू हुई थी तो 14 लोग थे लेकिन अब आखिरी दौर में सिर्फ दो लोग बच गए हैं।

New Hampshire Presidential Primary Election Results 2024

इससे पहले आयोवा कॉकस में ट्रंप ने भारी जीत दर्ज की थी और पचास फीसदी से अधिक लोगों का समर्थन हासिल किया था। आयोवा में निक्की हेली तीसरे स्थान पर रही थीं। ऐसा माना जा रहा है कि यहां पर निक्की हेली यहां पर जीत हासिल कर सकती हैं। अभी तक जो शुरुआती परिणाम मिले हैं उसमें निक्की हेली बढ़त बनाती दिखाई दे रही हैं। शुरुआती परिणामों में निक्की हेली को 6 और ट्रंप को शून्य वोट मिले हैं।

दरअसल न्यू हैंपशायर के रिपब्लिकन मतदाताओं को अधिक उदारवादी माना जाता है। ऐसे में अगर न्यू हैंपशायर में निक्की हेली की जीत उनके अभियान को वह मान्यता प्रदान कर सकती है जिसकी वह लंबे अर्से से तलाश कर रही हैं। यहां जीत के बाद ही पता चल पाएगा कि निक्की हेली वास्तव में ट्रम्प के खिलाफ एक गंभीर दावेदार हो सकती हैं या नहीं।

या तो हेली को न्यू हैंपशायर जीतना होगा या ट्रम्प के बेहद करीब होना होगा। पिछली बार की तरह एक बुरी हार उनकी दावेदारी को पूरी तरह समाप्त कर सकती है। हालांकि अगर निक्की हेली न्यू हैम्पशायर में जीत भी जाती हैं तो भी यह ट्रम्प के खिलाफ एक कठिन लड़ाई होगी। क्योंकि ट्रंप फिलहाल इस रेस में बहुत आगे दिखाई दे रहे हैं।

आयोवा कॉकस में ट्रम्प की भारी बढ़त की पुष्टि की गई, प्राइमरी और कॉकस के सीज़न में यह पहली घटना है जो अंततः यह निर्धारित करेगी कि कौन सा उम्मीदवार राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन नामांकन प्राप्त करता है।

आयोवा में निक्की हेली ने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और तीसरे नंबर पर रही थीं। उन्हें सिर्फ 19 फीसदी वोट मिले थे। हालांकि जानकारों ने निक्की हेली का बचाव यह कहकर किया कि वे आयोवा में गंभीरता पूर्वक नहीं लड़ रही थीं। उनका असल ध्यान न्यू हैंपशायर पर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+