फतवा जारी: मंगल ग्रह पर नहीं जा सकते मुसलमान

muslim
नयी दिल्ली। जहां एक ओर वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश कर लोगों को वहां भेजने की तैयारी कर रहे है तो वहीं संयुक्त अरब अमीरात में एक धार्मिक संस्था ने मंगल ग्रह पर जाने के ख़िलाफ़ फतवा जारी किया है। अबु धाबी स्थित जनरल अथोरिटी ऑफ इस्लामिक अफेयर्स ने फतवा जारी करते हुए कहा है कि मंगल पर जाना खुदकुशी के जैसा है, क्योंकि अभी ये नहीं पता है कि इस ग्रह पर कितने लोग रह सकते हैं। ऐसे में फतवा जारी कर उन्होंने मुसलमानों को वहां ना जाने की सलाह दी है।

संगठन के नेताओं का कहना है कि मंगल ग्रह पर जाने के ख़िलाफ़ फतवा इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि इससे जीवन के जोखिम पैदा हो सकता है। दरअसल खाड़ी देशों के कई लोग 2024 में एक प्राइवेट कंपनी के ज़रिए मंगल ग्रह की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में इस खबर के बाद मुस्लिम संगठन ने फतवा जारी कर उनकी यात्रा पर ब्रेक लगा दिया है।

अखबार 'डेली खलीज टाइम्स' में छपी खबर के मुताबिक धार्मिक संस्था ने कहा है कि मंगल ग्रह पर एकतरफा यात्रा से जीवन के लिए जोखिम पैदा होता है और इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+