अगले ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की सिख पत्नी मैरिना
लंदन। शुक्रवार को जब ब्रेग्जिट के नतीजे आए तो हर कोई हैरान रह गया। इन नतीजों के साथ ही ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरुन ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। साथ ही कहा कि वह तीन माह तक अपना पद संभालेंगे। कैमरुन अक्टूबर में अपना पद छोड़ देंगे। माना जा रहा है कि कैमरुन के बाद अगले ब्रिटिश पीएम की जिम्मेदारी बोरिस जॉनसन को मिल सकती है। जॉनसन लंदन के पूर्व मेयर रह चुके हैं।

पत्नी आधी इंग्लिश और आधी सिख
बोरिस जॉनसन इस समय कंजर्वेटिव पार्टी के इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें कैमरुन का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। जॉनसन अगर अगले ब्रिटिश पीएम बनते हैं तो भारत के लिए अच्छी खबर हो सकती हैं।
जॉनसन की पत्नी मैरिना आधी इंग्लिश हैं और आधी सिख हैं। इस वजह से ही बोरिस के दिल में भारत के लिए एक अलग जगह है। मैरिना क्लेयर बीबीसी के कॉरेसपोंडेंट सर चार्ल्स व्हीलर और उनकी दूसरी पत्नी दिप सिंह की बेटी हैं। मैरिना सरगोधा पंजाब की रहने वाली हैं।
बचपन की दोस्ती बदली शादी में
मैरिना और बोरिस दोनों ही बचपन के दोस्त हैं और दोनों की शादी वर्ष 1993 में हुई थी। मैरिना के साथ बोरिस की दूसरी शादी थी लेकिन मैरीना की यह पहली शादी थी। यूं तो दोनों बचपन के दोस्त थे लेकिन दोनों कभी भी शादी के बंधन में ये किसी ने नहीं सोचा था।
कैसे हुई थी बोरिस से मुलाकात
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यूरोपियन यूनियन से जुड़े किसी कार्यक्रम में कवरेज करने गईं मैरिना की मुलाकात बोरिस हुई और फिर दोनों की शादी हो गई। बोरिस और मैरिना चार बच्चों के माता-पिता हैं।
मैरिना एक बैरिस्टर हैं और उन्होंने पब्लिक लॉ और ह्यूमन राइट्स में स्पेशलाइज किया था। वह बार डिस्प्लनरी ट्रिब्यूनल की भी सदस्य हैं। वकालत करने के अलावा मैरिना एक लेखक भी हैं और कॉलम भी लिखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications