गाजा में कब शुरू होगा ग्राउंड ऑपरेशन? बेंजामिन नेतन्याहू ने दिए संकेत, कहा- ये हमारे अस्तित्व की लड़ाई

हमास के लड़ाकों के खिलाफ इजरायल युद्ध के मैदान में है। इस बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि इजरायल आतंकवादी समूह हमास को खत्म करने के लिए गाजा पर जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है। हालांकि, उन्होंने ऑपरेशन के समय या अन्य विवरण का खुलासा नहीं किया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक टेलीविजन बयान में नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में इजरायली बलों के प्रवेश पर निर्णय सरकार की विशेष युद्ध कैबिनेट द्वारा लिया जाएगा, जिसमें एक मध्यमार्गी विपक्षी दल के नेता भी शामिल हैं।

ground invasion of gaza

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "हम जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन मैं कब, कैसे या कितने के बारे में विस्तार से नहीं बताऊंगा। मैं उन विभिन्न गणनाओं के बारे में भी विस्तार से नहीं बताऊंगा जो हम कर रहे हैं, जिनसे जनता ज्यादातर अनजान है... चीजें इसी तरह होनी चाहिए। यही तरीका है, जिससे हम अपने सैनिकों की जान की रक्षा कर सकते हैं।"

नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि इजराइल ने "हजारों आतंकवादियों को मार गिराया है और यह केवल शुरुआत है"। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बुधवार को पहली बार सुरक्षा में हुई चूक को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, 7 अक्टूबर को सुरक्षा में चूक हुई और हमास के आतंकियों ने घुसकर बर्बर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में खामियों पर हर किसी की जवाबदेही तय की जाएगी। यहां तक कि इस जवाबदेही में वे खुद भी शामिल होंगे।

नेतन्याहू ने कहा, प्रधानमंत्री के तौर पर मैं देश के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जिम्मेदार हूं और अभी मेरा काम इजरायल को बड़ी जीत की ओर ले जाना है। अब एक लक्ष्य के लिए एकजुट होने का समय है। जीत की ओर आगे बढ़ने का समय है।

नेतन्याहू ने आगे कहा कि लेकिन सबसे पहले इजराइल को ये युद्ध जीतना होगा। ये हमें हर हाल में जीतना होगा। इसे हमारे अस्तित्व की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर हमारे इतिहास का एक काला दिन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+