Nepo Baby: भारत के पड़ोस में Gen Z क्यों उतर आए सड़कों पर? स्कूल यूनिफॉर्म में प्रदर्शन, खतरे में सरकार?
Nepo Baby: नेपाल में Gen Z कैटेगरी के युवा केपी शर्मा ओली केखिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद होने के बाद Gen Z ने इसे अपनी अभिव्यक्ति, शिक्षा और अवसरों की जीवनरेखा पर हमला माना है।
Instagram बैन तो TikTok पर आंदोलन
TikTok के माध्यम से, Gen Z कार्यकर्ताओं ने फेसबुक, व्हाट्सएप और X जैसे प्लेटफॉर्म के बंद होने के विरोध में एक आंदोलन चलाने की घोषणा की है। वे सोमवार (8 सितंबर) को काठमांडू, पोखरा, बिराटनगर और अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मैतीघर और संघीय संसद भवन के सामने जमा होंगे और वहां से सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

विरोध का बैकग्राउंड
सरकार द्वारा 4 सितंबर को फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित 26 प्लेटफॉर्म को अचानक बंद करने के फैसले के बाद से Gen Z का गुस्सा बढ़ गया है। Gen Z ने इस मुद्दे को व्यापक अभियान में बदल दिया है, जिसमें मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के साथ-साथ भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है।
चीन के इशारे पर किया बैन?
नेपाल के Gen Z लोगों का कहना है कि सरकार चीन के इशारे पर सोशल मीडिया पर लगाम लगाई गई है। जिससे नाराज युवाओं का कहना है कि पहले ही उन्हें नेपाल में रोजगार और शिक्षा के बहुत अच्छे अवसर नहीं मिल रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया से कई लोगों को कमाई हो रही है। जबकि, यूट्यूब से एक बड़ा वर्ग पढ़ाई कर रहा है। ऐसे में सरकार का इसे बैन करना ठीक नहीं है।
भाई-भतीजावाद की राजनीति
काठमांडू की आरती रे उन युवाओं में से हैं जो इस आंदोलन में शामिल हैं। उनके मुताबिक, देश की व्यवस्था पहले ही पक्षपातपूर्ण राजनीति से तबाह हो चुकी है, जिससे इस पीढ़ी के पास सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। रे ने नेपाली न्यूज फर्म रिपब्लिका को बताया, "देश भ्रष्टाचार से तबाह हो गया है। इसका मूल कारण एक टूटी हुई व्यवस्था है।"
नेताओं के बच्चे उड़ा रहे मौज
कई लोगों के लिए, सोशल मीडिया सार्वजनिक सेवाओं में आने वाली कठिनाइयों पर निराशा व्यक्त करने का एकमात्र जरिया था। इसीलिए नेपाल के युवाओं ने इस आंदोलन में नेपो बेबी (Kids From Nepotism) के खिलाफ भी आवाज उठाई है।। TikTok पर #PoliticiansNepoBabyNepal हैशटैग राजनेताओं के बच्चों की महंगी कारों, विदेशी शिक्षा और भव्य जीवन शैली पर सवाल उठा रहा है। Gen Z का आंदोलन सड़कों पर उतर रहा है, और इसमें सबसे तीखी आलोचना नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के परिवार को निशाना बना रही है।
निशाने पर नेताओं के बच्चे
Gen Z के कार्यकर्ता उनके बेटे जैवीर और बहू शिवना की भव्य जीवन शैली की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, और ऑनलाइन "नेपोबेबी" अभियान चला रहे हैं। युवाओं ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बिरोध खतिवाड़ा की बेटी श्रृंखला खतिवाड़ा, पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की बेटी गंगा दहल और पोती स्मिता दहल, पूर्व मंत्री महेश बसनेत की बेटी अंजिला बसनेत, पूर्व गृह मंत्री के बेटे अंकित खंड और पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोपाल पराजुली के बेटे क्षितिज पराजुली को भी निशाना बनाया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications